biodatamaker

Vastu Tips : घर के सामने यदि इन 5 में से कोई भी एक पेड़ है तो जीवन में हमेशा रहेगा संकट

WD Feature Desk
सोमवार, 27 मई 2024 (16:45 IST)
Negative tree plant: वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे पेड़ या पौधे होते हैं जिनका घर के आसपास होना जीवन में उथल पुथल मचाने का काम करेंगे। इनसे हमेशा संकट बना रहता है। ये ऐसे पेड़ हैं जो आपकी जिंदगी को और पूरे परिवार को बर्बाद करने की क्षमता रखते हैं। ऐसे कई वृक्ष होते हैं जो नकारात्मक ऊर्जा छोड़ते हैं। आप उन्हें घर से दूर कर दें तो ही अच्छा है।
ALSO READ: नीम का पेड़ लगाने से मिलते हैं 14 फायदे, मिट जाता है संताप
1. इमली- इमली का पेड़ घर के आसपास नहीं होना चाहिए। यह कई तरह के रोग उत्पन्न कर सकता है। इसके अलावा पाकड़, गूलर, आम, बहेड़ा भी घर के समीप निंदित कहे गए हैं। जामुन और अमरूद को छोड़कर फलदार वृक्ष भवन की सीमा में नहीं होने चाहिए। इससे बच्चों का स्वास्थ्य खराब होता है।
 
2. कदम्ब का पेड़ : कदम्ब, केला और नींबू जिसके घर में उत्पन्न होता है, उस घर का मालिक कभी विकास नहीं करता। अत: इसकी दिशा का ज्ञान होना जरूरी है।
ALSO READ: Nautapa 2024: नौतपा में यदि ये 4 पेड़- पौधे लगा दिए तो जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहेगी, कुंडली के ग्रह भी होंगे मजबूत
3. बबूल का पेड़ : घर में कभी भी कांटेदार पौधे न लगाएं, जैसे कैक्टस, गुलाब, कंटकारी, बैर, पाकड़, गूलर, बबूल आदि। कांटेदार पेड़ घर में दुश्मनी पैदा करते हैं। इनमें जति और गुलाब अपवाद हैं। बोन्साई पौधे, सूखे, टूटे या मुरझाए, नकली पौधे भी नहीं होना चाहिए।
 
4. चीड़ का पेड़ : ऐसे पौधे लगाने से भी बचें जिनमें से दूध जैसा सफेद पदार्थ निकलता हो। जिन पेड़ों से गोंद निकलता हो अर्थात चीड़ आदि घर के परिसर में नहीं लगाने चाहिए। यह धनहानि की आशंका को बढ़ाता है। आवासीय परिसर में दूध वाले वृक्ष लगाने से धनहानि होती है।
ALSO READ: Neem Puja vidhi: कैसे करें नीम के पेड़ की पूजा कि होगा मंगल दोष दूर
5. फलदार पौधे- कुछ ऐसे फलदार पौधे हैं जिन्हें घर में लगाने से मना किया गया है। हालांकि ऐसे पौधे कम ही होते हैं। पेड़ या वृक्ष जरूर होते हैं। इससे संतान को कष्ट होना है।
 
विशेष : पूर्व में लगे फलदार वृक्ष से संतति की हानि, पश्चिम में लगे कांटेदार वृक्ष से शत्रु का भय, दक्षिण में दूधवाले वृक्ष लगे होने से धन नाश होता है। ये वृक्ष पीड़ा, कलह, नेत्ररोग तथा शोक प्रदान करते हैं। हालांकि ये वृक्ष घर की किसी भी दिशा में नहीं हों, तो ही अच्‍छा है।
ALSO READ: बैड कोलेस्ट्रॉल को मोम की तरह पिघला देगा इस पेड़ की छाल का काढ़ा
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

08 August Birthday: आपको 8 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

श्रावण मास 2026: 10वें दिन शनिवार को इस मंत्र का करें जाप, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (8 अगस्‍त, 2026)

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 10 अगस्त से 16 अगस्त 2026): जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख