rashifal-2026

Vastu Tips: इन 3 दिशाओं से आती है सुहानी हवा, घर में रहता है ऑक्सीजन लेवल मेंटन

अनिरुद्ध जोशी
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की 3 दिशाओं से भरपुर हवा आती रहती है जिसके चलते घर में ऑक्सीजन लेवल में मेंटेन रहता है। भरपूर ऑक्सीजन होने के कारण उस घर के सभी सदस्य सेहतमंद रहते हैं। आओ जानते हैं कौनसी है वह तीन दिशाएं।
 
 
1. वायव्य का दरवाजा:- उत्तर और पश्‍चिम दिशा के बीच वायव्य दिशा होती है। घर यदि उत्तर व पश्चिम दिशा में है तो ये आपको समृद्धि तो प्रदान करता ही है, यह भी देखा गया है कि यह स्थिति भवन में रहने वाले किसी सदस्य का रूझान अध्यात्म में बढ़ा देती है। लेकिन इसके लिए घर के भीतर का वास्तु भी सही होना चाहिए। वायव्य कोण यदि गंदा है तो नुकसान होगा। इस दिशा से लगातार वायु का प्रवाह बना रहता है।
 
 
2. उत्तर दिशा का दरवाजा:- वास्तु के अनुसार उत्तर का दरवाजा हमेशा लाभकारी होता है। इस दिशा में घर के सबसे ज्यादा खिड़की और दरवाजे होना चाहिए। घर की बालकनी भी इसी दिशा में होना चाहिए। उत्तर दिशा का द्वार समृद्धि, प्रसिद्ध और प्रसन्नता लेकर आता है। इस दिशा में वास्तुदोष होने पर धन की हानि व करियर में बाधाएं आती हैं। इस दिशा से भी लगातार वायु का प्रवाह बना रहता है।
 
 
3. ईशान का दरवाजा:- यदि दरवाजा ईशान में है तो यह शांति, उन्नती, समृद्धि और खुशियों का खजाना है। उत्तर और ईशान के दारवाजों में ध्यान रखने वाली खास बात यह है कि सर्दियों में घर में ठंडक रहती है तो गर्माहट का अच्छे से इंतजाम करें। साथ ही ईशान कोण के दारवाजे के बाहर का वास्तु भी अच्छा होना चाहिए। इस दिशा से भी लगातार वायु का प्रवाह बना रहता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि की साढ़ेसाती का 3 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 2 राशियों पर ढैय्या का क्या होगा असर?

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

February 2026 Festivals: फरवरी माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

बृहस्पति का इस वर्ष 2026 में 3 राशियों में होगा गोचर, किस राशि को क्या मिलेगा, कौन होगा परेशान

महाशिवरात्रि का त्योहार कब मनाया जाएगा, 15 या 16 फरवरी 2026?

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (07 फरवरी, 2026)

07 February Birthday: आपको 7 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 7 फरवरी 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Sun Transit 2026: धनिष्ठा नक्षत्र में सूर्य, 12 राशियों के लिए क्या बदलेगा?

Venus Transit in Aquarius: 12 राशियों का भविष्य बदलेगा, जानिए राशिफल

अगला लेख