Hanuman Chalisa

Vastu Tips : रसोईघर में तवा और कढ़ाई ऐसे रखें, दूर होगी जिंदगी की कठिनाई

Webdunia
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो तवा और कढ़ाई राहु का प्रतिनिधित्व करते हैं। सबसे पहले तो रसोई को साफ रखें। यदि कोई महिला गंदे तवे या फिर गंदी कढ़ाई को इस्तेमाल में लाती हैं तो इसका सीधा प्रभाव उसे पति पर पड़ता है। इसके अलावा आपके घर के बच्चे या पति नशा करने लगते हैं तो समझ लीजिए कि यह सब राहु के कुप्रभाव के कारण हो रहा है। 
 
अत: आप अन्य उपायों के साथ अपनी रसोई पर भी ध्यान दीजिए और यह जान लीजिए कि कहीं आपकी यह परेशानी रसोई घर में तवे और कढ़ाई को गलत तरीके से रखने के कारण तो नहीं हो रहा है...।

तो आइए हम आज यहां आपको बताते हैं कि वास्तु के अनुसार तवे का कितना महत्व है और यह भी कि किसी खास जगह पर किसी खास तरीके से तवा रखने पर आपके जिंदगी से कठिनाई कैसे छूमंतर होती है साथ ही कैसी खुलेगी आपकी बंद किस्मत के ताले- 
 
जानिए किचन वास्तु की खास बातें....Astro tips for kitchen
 
1. तवे या कढ़ाई को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए।  
 
2. तवा और कढ़ाई जहां खाना बनता है उसके दाएं तरफ रखें। 
 
3. कभी भी खाना बनने के उपरांत उसे खाली चूल्हे पर न रखें। 
 
4. जब सुबह खाना बनाने जाएं तो तवे को गरम करने के बाद रोज इस्तेमाल होने वाले नमक को तवे पर डालें परंतु इस बात का ध्यान रखें कि नमक में कोई भी अन्य पदार्थ ना मिला रहे यानी हल्दी या लाल मिर्च ना मिला हो।
 
5. जब रात को खाना बना लें तो तवे को धो कर रखें। 
 
6. सभी बर्तनों में यह दो चीजें बहुत सम्मान के योग्य हैं। तवे या कढ़ाई को कभी भी जूठा न करें ना ही उस पर जूठी सामग्री रखें। इन दोनों चीजों की पवित्रता का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। घर में इनकी स्वच्छता का जितना ध्यान रखा जाएगा धन के आगमन के रास्ते उतने ही आसान होंगे।
 
7. जब तवा ठंडा हो जाए तब उस पर नीबू और नमक रगड़ें, इससे तवा चमकदार तो होगा ही आपकी किस्मत भी चमक जाएगी। 
 
8. तवे या कढ़ाई को कभी भी तीखी चीज से ना खुरचें। हो सके तो उसे गला कर रख दीजिए और बाद में आहिस्ता से चिपकी सामग्री को हटाएं। 
 
9. अब इसके बाद सबसे पहले 2 या 3 इंच की रोटी बना लें अब इस रोटी को ऐसे जगह रख दें जहां से कोई जानवर उसे खा सके। 
 
10. ऐसा करने से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती हैं। घर में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं...। 
 
11. घर में जब तवे का उपयोग न हो तब उसे ऐसे रखें कि दिखे नहीं यानी उसे अलमारी में रखें खुले में नहीं।
 
12. गर्म तवे पर कभी भी पानी न डालें। इससे होने वाली छन्न की आवाज आपके जीवन में मुश्किलों का शोर पैदा कर सकती है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


tawa n kadhai vastu tips
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सोमवार से रविवार तक करें ये अचूक उपाय, हर दिन चमकेगी किस्मत

देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में महागोचर: किस्मत चमकाने और गुरु दोष दूर करने के लिए जरूर करें ये 7 अचूक उपाय

साल का सबसे बड़ा महागोचर: 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Lunar Eclipse 2026: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण की 5 बड़ी और रोचक बातें

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल: नवाबों के शहर से कैसे शुरू हुई बजरंगबली की ये खास परंपरा, पढ़ें गौरव गाथा

सभी देखें

नवीनतम

Panchak Dates 2026: 06 जून से लगेगा मृत्यु पंचक, जानें क्यों हैं खास, क्या करें और क्या न करें?

8 जून से पलटेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-शुक्र मिलकर बना रहे गजलक्ष्मी राजयोग

12 साल बाद बना हंस महापुरुष राजयोग, अगले कुछ महीने इन 5 राशियों पर होगी पैसों की बारिश

गुरु का कर्क राशि में महागोचर, 2 राशियों के लिए अशुभ, 3 पर मिलाजुला प्रभाव, करें 5 उपाय

घर में गार्डनिंग का शौक हैं तो जान लीजिए पौधों से जुड़े ये गोल्डन वास्तु रूल्स

अगला लेख