Hanuman Chalisa

वास्तु टिप्स : किचन में ऐसे रखें तवा और कढ़ाई, जिंदगी से दूर होगी कठिनाई

Webdunia
tawa in kitchen tips
 

 
वास्तु शास्त्र (Kitchen Vastu Tips) में रसोई में रखने वाली चीजों से संबंधित कई निर्देश दिए गए हैं। उनमें अधिक महत्वपूर्ण है कि आप किचन में प्रतिदिन उपयोग में आनेवाली कढ़ाई और तवा कैसे रखते हैं। हमारे रोजमर्रा की जिंदगी में वैसे तो किचन की सभी चीजें अपना-अपना विशेष महत्व रखती हैं, लेकिन तवा और कढ़ाई हमारे किचन की सबसे जरूरी चीज है। अगर तवा नहीं होगा तो रोटी बनेगी कैसे (Way to keep Tawa in the kitchen)? 
 
आइए हम आज यहां आपको बताते हैं कि वास्तु के अनुसार तवे का कितना महत्व है और यह भी कि किसी खास जगह पर किसी खास तरीके से तवा रखने (tava kaise rakhen kitchen me) पर आपके जिंदगी से कठिनाई कैसे छूमंतर होती है साथ ही कैसी खुलेगी आपकी बंद किस्मत के ताले- 
 
ज्योतिष की मानें तो तवा और कढ़ाई राहु का प्रतिनिधित्व करते हैं। सबसे पहले तो रसोई को साफ रखें। यदि कोई महिला गंदे तवे या फिर गंदी कढ़ाई को इस्तेमाल में लाती हैं तो इसका सीधा प्रभाव उसे पति पर पड़ता है। इसके अलावा आपके घर के बच्चे या पति नशा करने लगते हैं तो समझ लीजिए कि यह सब राहु के कुप्रभाव के कारण हो रहा है। अत: आप अन्य उपायों के साथ अपनी रसोई पर भी ध्यान दीजिए और यह जान लीजिए कि कहीं आपकी यह परेशानी रसोई घर में तवे और कढ़ाई  को गलत तरीके से रखने के कारण तो नहीं हो रहा है...।

यहां जानिए वास्तु की खास 12 बातें.... (Astro tips for kitchen) 
 
• जब सुबह खाना बनाने जाएं तो तवे को गरम करने के बाद रोज इस्तेमाल होने वाले नमक को तवे पर डालें परंतु इस बात का ध्यान रखें कि नमक में कोई भी अन्य पदार्थ ना मिला रहे यानी हल्दी या लाल मिर्च ना मिला हो।
 
• तवे या कढ़ाई (Vastu defects caused by dirty Tawa) को कभी भी तीखी चीज से ना खुरचें। हो सके तो उसे गला कर रख दीजिए और बाद में आहिस्ता से चिपकी सामग्री को हटाएं। 
 
• अब इसके बाद सबसे पहले 2 या 3 इंच की रोटी बना लें अब इस रोटी को ऐसे जगह रख दें जहां से कोई जानवर उसे खा सके। 
 
• ऐसा करने से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती हैं। घर में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं...। 
 
• घर में जब तवे का उपयोग न हो तब उसे ऐसे रखें कि दिखे नहीं यानी उसे अलमारी में रखें खुले में नहीं।
 
• तवे या कढ़ाई को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए।  
 
• तवा और कढ़ाई जहां खाना बनता है उसके दाएं तरफ रखें। 
 
• कभी भी खाना बनने के उपरांत उसे खाली चूल्हे पर न रखें। 
 
• गर्म तवे पर कभी भी पानी न डालें। इससे होने वाली छन्न की आवाज आपके जीवन में मुश्किलों का शोर पैदा कर सकती है। 
 
• जब रात को खाना बना लें तो तवे को धो कर रखें। 
 
• सभी बर्तनों में यह दो चीजें बहुत सम्मान के योग्य हैं। तवे या कढ़ाई को कभी भी जूठा न करें ना ही उस पर जूठी सामग्री रखें। इन दोनों चीजों की पवित्रता का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। घर में इनकी स्वच्छता का जितना ध्यान रखा जाएगा धन के आगमन के रास्ते उतने ही आसान होंगे।
 
• जब तवा ठंडा हो जाए तब उस पर नीबू और नमक रगड़ें, इससे तवा चमकदार तो होगा ही आपकी किस्मत भी चमक जाएगी। 

ALSO READ: घर के वास्तु दोष को बिना तोड़-फोड़ के कैसे सुधारें : 10 Vastu Ideas

ALSO READ: Vastu Tips : धन और खुशियां चाहिए तो अपनी अलमारी में रखें ये 5 चीजें
tawa n kadhai vastu tips
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सभी देखें

नवीनतम

हनुमान जयंती 2026: इस दिन ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, उपाय से दूर होंगे शनि-मंगल के सभी कष्ट

हनुमान जयंती पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना नहीं मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर क्या करें और क्या नहीं करें?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (1 अप्रैल, 2026)

02 अप्रैल 2026 को सिर्फ एक बार पढ़ लें हनुमान जी का यह सिद्ध मंत्र, बड़े से बड़ा शत्रु भी टेक देगा घुटने

अगला लेख