Biodata Maker

Holi Rang panchami 2024: वास्तु के अनुसार होली पर इस तरह बदल सकते हैं अपना जीवन

WD Feature Desk
Holi Rang panchami 2024: 24 मार्च 2024 को होलिका दहन होगा और 25 मार्च को होली मनाई जाएगी। इसके बाद 30 मार्च को रंगंपंचमी का पर्व रहेगा। इस त्योहार के मौके पर जानिए कि किस तरह हम रंगों के माध्यम से वास्तुदोष दूर कर सकते हैं और हमारे जीवन में खुशियां भर सकते हैं।
 
1. होलिका दहन किस दिशा में करें:
ALSO READ: Holika dahan 2024: होलिका दहन के दिन करें 5 सरल अचूक उपाय
2. होली पर रंगों का उपाय:
-होली के दिन घर की दिशा के अनुसार गुलाल या रंगों का उपयोग करें या खोली खेलें।
-यदि आपका मकान पूर्वमुखी है तो लाल, हरा, गुलाबी, नारंगी रंग का उपयोग करें। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। 
-यदि उतरमुखी भवन है तो आसमानी, पीला और नीले रंग प्रयोग कर सकते हैं। इससे घर में उन्नति और नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।
-घर यदि दक्षिण मुखी है तो गुलाबी, बैंगनी, नारंगी और लाल रंगों का इस्तेमाल करें। इससे आत्मविश्वास बढ़ता और आर्थिक उन्नति होती है।
-पश्चिम मुखी घर में सुनहरे, सफेद रंग या हल्के नीले रंग का उपयोग करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है और सभी समस्याएं दूर होती हैं।
Happy Holi 2023
3. होली पर रंगोली:-
-हिंदू धर्म के सभी पर्व पर रंगोली बनाने और दीपक लगाने की परंपरा है। 
-होली के दिन होलिका दहन के आसपास और घर के बाहर रंगोली बनाने का प्रचलन है।
-होली का डांडा जहां गाड़ा जाता है वहां और घर के द्वार के बाहर और भीतर रंगोली बनाते हैं।
-रंगोली बनाने के लिए पीला, गुलाबी, हरा और लाल रंग का उपयोग करें क्योंकि ये रंग मां लक्ष्मी को प्रिय है। 
-इससे उनकी कृपा बनी रहेगी और घर का वास्तु दोष भी दूर होगा।
ALSO READ: Holi festival 204 होलिका दहन का समय शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
4. होली के दिन कौनसे रंग के कपड़े पहनें:-
-होली के दिन सफेद रंग के कपड़े पहने जाते हैं क्योंकि यह चंद्रमा का प्रतीक हैं। 
-सफेद रंग के कपड़े आपके अंदर पवित्रता, विनम्रता और सहनशीलता लाते हैं। 
-होली खेलने के लिए गहरे रंग के कपड़ों का उपयोग न करें।
-होली के दिन पुराने कपड़े जरूर पननें लेकिन फटे हुए नहीं।
 
5. होली पर गृहदोष दूर करने के दीवारों का रंग:
गृह दोष दूर कर घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने के लिए होली के दिन घर के बाहर हमें हल्के नीले, सफेद, पीले, नारंगी, क्रीम आदि लाइट रंगों का उपयोग करना चाहिए परंतु घर के भीतर हर कमरे और उसकी दीवारों का रंग तो वास्तु अनुसार ही चयन करना चाहिए, क्योंकि रंगों का हमारे जीवन पर बहुत ज्यादा असर होता है। दीवारों के रंगों के अनुसार ही घर के पर्दे, चादर और तकियों का रंग भी होना चाहिए। यदि आप इसका ध्यान रखते हैं तो आने वाली बहुत-सी परेशानियों से बच जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि की साढ़ेसाती का 3 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 2 राशियों पर ढैय्या का क्या होगा असर?

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

February 2026 Festivals: फरवरी माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

बृहस्पति का इस वर्ष 2026 में 3 राशियों में होगा गोचर, किस राशि को क्या मिलेगा, कौन होगा परेशान

महाशिवरात्रि का त्योहार कब मनाया जाएगा, 15 या 16 फरवरी 2026?

सभी देखें

नवीनतम

08 February Birthday: आपको 8 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 फरवरी 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Rashifal 2026: इस सप्ताह क्या कहता है 12 राशियों का भाग्य, पढ़ें (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 फरवरी तक)

कुंभ राशि में सूर्य-राहु की युति: 13 फरवरी से 'ग्रहण योग', इन 4 राशियों के लिए सावधानी का समय

Saptahik Ank Rashifal: साप्ताहिक अंक राशिफल 9 से 15 फरवरी, जानें इस सप्ताह आपके लिए क्या लाएगा आपका मूलांक

अगला लेख