वास्तु : बेडरूम में न लगाएं ये 5 तस्वीरें, सजाएं सिर्फ ये 5 तस्वीरें, रिश्तों के साथ बदल जाएगी तकदीर

Webdunia
शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (03:57 IST)
यदि आप पति पत्नी के बीच प्यार, रिश्तों में सुधार या मधुरता चाहते हैं तो शयनकक्ष या बेडरूम का वास्तु के अनुसार होना जरूरी है अन्यथा दांपत्य जीवन में दरार पैदा हो सकती है। बेडरूम में यदि आप वास्तु के अनुसार ये 5 तस्वीरें लगाएं तो रिश्तों में प्यार और सम्मान बढ़ेगा और भूलकर भी न लगाएं ये 5 तस्वीरें।
 
 
वास्तु के अनुसार बेडरूम में सजाएं सिर्फ ये 5 तस्वीर (According to Vastu, decorate only these 5 pictures in the bedroom)
 
1. श्री राधा-कृष्ण का चित्र : यदि पति और पत्नी में तनाव है या किसी कारणवश प्यार का संबंध स्थापित नहीं हो पा रहा है तो आप अपने शयन कक्ष में राधा-कृष्ण का एक सुंदर-सा चित्र लगा सकते हैं। शयन कक्ष में राधा कृष्ण को छोड़कर अन्य किसी भी देवी या देवताओं की तस्वीर ना लगाएं।
 
 
2. हिमालय का चित्र : बेडरूम में उचित दिशा में हिमालय का सुंदर सा चित्र आपके मन को शांत करके प्रसन्नता भर देगा और प्रेम संबंधों में ऊंचाइयों को छुएंगे।
 
3. हंसों का जोड़ा : हंसों के जोड़े का सुंदर-सा मन को भाने वाला चित्र लगा सकते हैं। बेडरूम में दक्षिण-पश्‍चिम दिशा में लव बर्ड की सुंदर मूर्ति भी रख सकते हैं रखें। आप चाहें तो मेडरिन बतख के जोड़े की मूर्ति या तस्वीर भी रख सकते हैं। 
 
4. शंख का चित्र : शयन कक्ष में शंख का एक बड़ा सा चित्र लगा सकते हैं। यह भी पति और पत्नि के बीच संबंधों को मधुर बनाता है। 
 
5. बांसुरी का चित्र : बांसुरी का चित्र भी आपके जीवन में मथुर संगीत घोल देगा। इसके अलावा आप नाचता हुआ मोर भी लगा सकते हैं। यदि संतान की इच्‍छा है तो बालकृष्ण का चित्र लगाएं।
 
 
वास्तु के अनुसार भूलकर भी न लगाएं ये 5 तस्वीरें (According to Vastu, don't forget to put these 5 pictures)
1. समुद्र, झरने या पानी की तस्वीर : बेडरूम में कभी भी समुद्र, झरना या जलाशय की तस्वीरें नहीं लगाना चाहिए। इससे पति पत्नी के बीच अविश्‍वास की भावना पैदा होती है। शयन कक्ष के अंदर भूलकर भी पानी से संबंधित चित्र न लगाएं, क्योंकि पानी का चित्र पति-पत्नी और 'वो' की ओर इशारा करता है।
 
 
2. पूर्वजों या देवी देवताओं की तस्वीर : शयन कक्ष में कहीं भी पूर्वजों की तस्वीर न लगाएं। बेडरूम में भूलकर भी कोई धार्मिक चित्र या किसी देवी या देवताओं की तस्वीर न लगाएं।
 
3. ताजमहल या महाभारत : बेडरूम ही नहीं घर में कहीं पर भी ताजमहल या महाभारत युद्ध का फोटो नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। ताज महल एक कब्रगाह इससे मन में नकारात्मकता फैलती है। 
 
4. हिंसक जानवर या पक्षी : बेडरूम में कहीं पर भी हिंसक जानवरी या पक्षियों के चित्र भी नहीं लगाना चाहिए। हिंसक जानवरों की तस्वीरें इंसान के अंदर गुस्से को बढ़ाती हैं। कहते हैं बेडरूम में कबूतर के चित्र लगाने से सन्तान की हानि होती है और वशंवृद्धि में बाधा आती है। 
 
5. अन्य चित्र : बेडरूम में अस्त होते सूर्य, डूबते जहाज, कैक्टस ‍आदि नकारात्मक तस्वीरें भी नहीं लगानी चाहिए। ऐसे फोटो लगाने से घर में दरद्रिता का वास होता है एंव परिवार की प्रगति धीमे-धीमे कम पड़ने लगती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

राहु का कुंभ में गोचर, इन लक्षणों से जानिए कि क्या हो रहा है दुष्प्रभाव, बचने के उपाय

समय बहुत खराब आने वाला है, हनुमान चालीसा की ये 2 चौपाई बचाएगी

बृहस्पति वर्ष 2025 में अतिचारी होकर 3 बार करेंगे गोचर, वर्ष 2026 में मचाएंगे तबाही, भारत का क्या होगा?

पाकिस्तान में यहां शिव जी के आंसू से बना था अमृत कुंड, जानिए कटासराज शिव मंदिर का अद्भुत इतिहास

नौतपा 2025 : नवतपा के दौरान क्या करें और क्या न करें: जानें काम की बाते

सभी देखें

नवीनतम

23 मई 2025 : आपका जन्मदिन

23 मई 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

तेलुगु हनुमान जयंती कब है, क्यों मनाई जाती है, जानें इसके बारे में सबकुछ

2025 में कब मनाई जाएगी अपरा एकादशी, जानें पूजन के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

अचला एकादशी व्रत से मिलते हैं ये 8 अद्भुत लाभ

अगला लेख