Vastu Tips : यदि फर्श का रंग है इस तरह का तो घर में आती रहेंगी विपत्तियां
वास्तु के अनुसार फर्श यानी घर का फ्लोर कैसा होना चाहिए या कैसा नहीं होना चाहिए
Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 (12:10 IST)
Updated Date: Mon, 08 Apr 2024 (10:59 IST)
Vastu for Floor :घर में फर्श कैसा हो, इससे भी आपकी जिंदगी प्रभावित होती है। आप कौन-सी टाइल्स लगा रहे हैं या कि मार्बल, कोटा स्टोन लगा रहे हैं या कि मोजेक? कोटा स्टोन गर्मियों के लिए फायदेमंद है लेकिन ठंड और बारिश में यह नुकसानदायक ही सिद्ध होगा। इसी तरह टाइल्स भी सोच-समझकर ही लगाएं। इसके अलावा घर का फर्श या फ्लोर का रंभ भी बहुत महत्वपूर्ण होता है।
फर्श का रंग कैसा होना चाहिए?
फर्श का रंग भी किसी वास्तुशास्त्र से पूछकर ही तय करें।
किसी भी दिशा में गलत रंग के पत्थर का फर्श ना बनवाए।
यदि घर में दिशाओं में विपरीत रंग का उपयोग करेंगे तो विपत्तियां आती रहेंगी।
जैसे जल की दिशा में अग्नि का रंग या अग्नि की दिशा में जल का रंग।
किस दिशा में रखें कौनसा रंग :
1. कैसी हो टाइल्स : हल्के पीले या सफेद रंग के संगमरमर का उपयोग श्रेष्ठ माना जाता है। संगमरमर नहीं लगा रहे हैं तो पीले, लाल, गेरुएं रंग की सेरेमिक, विनाइल और वुडन टाइल्स भी श्रेष्ठ है।
2. कैसा हो फर्श का रंग : फर्श का रंग भी किसी वास्तुशास्त्र से पूछकर ही तय करें। किसी भी दिशा में गलत रंग के पत्थर का फर्श ना बनवाए। उत्तर में काले, उत्तर-पूर्व में आसमानी, पूर्व में गहरे हरे, आग्नेय में बैंगनी, दक्षिण में लाल, नैऋत्य में गुलाबी, पश्चिम में सफेद और वायव्य में ग्रे रंग के फर्श होना चाहिए। यदि आप अलग अलग रंक के पत्थर नहीं लगवाना चाहते हैं तो आप सभी कमरों में गहरे हरे या फिर पीले रंग का फर्श लगवा सकते हैं, पीले में पिताम्बर उत्तम है।
3. कैसा हो कारपेट : हर रूम के लिए अलग-अलग रंगों का सुंदर सा करपेट लाएं और उसे बिछाएं। उस कारपेट की प्रतिदिन अच्छे से साफ रखें।
वास्तु के अनुसार दिशाओं के रंग:-
उत्तर : ब्लू
पूर्व : ग्रीन
दक्षिण : रेड