Hanuman Chalisa

चांदी का हाथी और वास्तु : silver elephant घर में रखेंगे तो आश्चर्यजनक फायदे मिलेंगे

Webdunia
चांदी एक शुभ धातु मानी जाती है। हाथ शुभ पशुओं में शामिल किया जाता है। जब दो शुभ वस्तुओं का मिलन होता है तो घर में खुशियों की बारिश होना तय है। चांदी का हाथी घर में शुभ समाचार लाता है, धन की दिक्कतें दूर करता है, सफलता के दरवाजे खोलता है। संपदा में वृद्धि करता है। परस्पर रिश्तों में मिठास लाता है। घर को अनैतिकता से दूर रखता है। घर में सात्विक्ता और पवित्रता का वातावरण बनता है। 
वास्तु शास्त्र में हाथी को घर के लिए सौभाग्यशाली बताया गया है। घर की उत्तर दिशा में छोटी सी ठोस चांदी की हाथी मूर्ति रखने से घर में सुख शांति और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। इससे भगवान गणपति और मां लक्ष्मी दोनों का आशीर्वाद मिलता है।
 
घर में हाथी रखने वाले व्यक्ति की इच्छाशक्ति मजबूत होती है। संतान प्राप्ति होती है। बौद्धिक विकास होता है। सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है। 
 
हाथी बहुत समझदार प्राणी है, इसकी लंबी आयु, बड़े कान और धैर्य इसे महत्वपूर्ण बनाते हैं। हाथी शक्ति, लंबी आयु, निष्ठा, ज्ञान औऱ धैर्य का जीता जागता प्रमाण है। 
 
घर की उत्तर दिशा में हाथी का जोड़ा रखने से पॉजिटिव एनर्जी आती है और धन लाभ होता है। 
अगर कुंडली में पांचवें या बारहवें स्थान पर राहु बैठा हो तो घर में हाथी की मूर्ति रखने से राहु शांत होता है।
 
घर में चांदी के हाथियों का जोड़ा रखने से धन के नए नए स्त्रोत खुलते हैं और करियर तथा व्यापार में तरक्की की संभावनाएं बनती हैं।
 
अगर हाथी की मूर्ति को स्टडी रूम में रखा जाए तो बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है औऱ मस्तिष्क में एकाग्रता आती है। 
 
हाथी के जोड़े की मूर्ति को मुख्य द्वार के बिलकुल सामने रखा जाए तो धन के रास्ते घर तक आते हैं, ऐसा वास्तु कहता है।
 
बेडरूम में हाथी की मूर्ति जोड़े में रखी जाए तो पति पत्नी के संबंधों में मधुरता आती है। 
 
हाथी की मूर्ति दक्षिण या पश्चिम दिशा में नहीं रखनी चाहिए।
 
अगर धन लाभ के लिए घर या दुकान में हाथी की मूर्ति रख रहे हैं तो हाथी की सूंड ऊपर की ओर उठी हुई होनी चाहिए।
अगर परिवार में सुख शांति के लिए हाथी की मूर्ति रख रहे हैं तो हाथी की सूंड नीचे की ओर झुकी हुई होनी चाहिए।
 
अगर आप चांदी का हाथी नही रख सकते तो हाथी की पीतल की मूर्ति रख  सकते हैं।
 
अगर आप हाथी की चांदी या पीतल की मूर्ति नहीं रख सकते तो पत्थर की मूर्ति रखी जा सकती है लेकिन प्लास्टिक या प्लास्टर पेरिस की मूर्ति बिलकुल ना रखें।
 
चांदी के हाथी का जोड़ा रखते वक्त उनके मुंह एक दूसरे के सामने होने चाहिए, विपरीत दिशा में नहीं।
 
अन्य फायदे 
 
1. चांदी से बने हाथी को घर की उत्तर दिशा में रखना वास्तु की दृष्टि से शुभ माना गया है। यह ऐश्वर्य का प्रतीक 
है। चांदी के हाथी की मूर्ति रखने से गणेशजी और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
 
2. लाल किताब के अनुसर घर में या जेब में ठोस चांदी का हाथी रखना चाहिए। यह पंचम और द्वादश में बैठे राहु का उपाय है। इससे संतान को कष्ट नहीं होता और व्यापार में भी लाभ मिलता है।
 
3. चांदी के हाथी की मूर्ति घर में रखने से सकारात्मक उर्जा का निर्माण होता है।
 
4. चांदी हाथी की प्रतिमा घर में रखने से धन प्राप्ति के स्रोत बनते हैं।
 
5. चांदी हाथी को घर में रखने से करियर में सफलता मिलती है। 
 
6. स्टडी रूम में रखने से बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है और उनका दिमाग तेज होता है।
 
7. गुड लक जागता है यानी भाग्य के दरवाजे खुल जाते हैं।
 
9. हाथी के जोड़े घर में होने से पति पत्नी के बीच संबंधों में मथुरता आती है।
 
10. सेहत, सुख और शांति के लिए घर की उत्तर पूर्व दिशा में चांदी का ठोस हाथी रखें। 
 
11. शयनकक्ष में पीतल का हाथी रखने या हाथी की बड़ी तस्वीर लगाने से पति-पत्नी में मतभेद खत्म होते हैं।
 
12. पीतल का हाथी बैठक रूम में रखा जाए तो यह शांति और समृद्धि कारक है। इसी के साथ यह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाता है।
 
13. हाथी की तस्वीर या मूर्ति घर में रखने से सकारात्मक उर्जा के साथ-साथ धन प्राप्ति के स्रोत बनते हैं। जिस हाथी की तस्वीर या मूर्ति में उसकी सूंड झुकी हो उसे लिविंग एरिया में लगाना चाहिए। इससे घर में सुख शांति बढ़ती है। और यदि हाथी की सूंड ऊपर की ओर उठी हुई है तो इससे तरक्की होती है, धन और संपत्ति बढ़ती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

वास्तु के अनुसार घर में रखी ये 5 चीजें बढ़ाती हैं राहु का अशुभ प्रभाव

अगला लेख