Hanuman Chalisa

घर के अंदर लगाएंगे ये 5 पौधे तो हो जाएंगे बर्बाद

अनिरुद्ध जोशी
घर में ज्योतिष एवं वास्तु अनुसार उचित पौधे लगाने से हर तरह की परेशानी मिट जाती है। लेकिन यदि घर में नकारात्मकता फैलाने वाले पौधे या शो प्लांट लगा रखे हैं, तो सावधान हो जाएं। नकारात्मकता से आपके जीवन में संकट खड़े हो सकते हैं। आओ, जानते हैं ऐसे कौन से पौधे हैं?
 
 
1. कांटेदार पौधे- घर में कभी भी कांटेदार पौधे न लगाएं, जैसे कैक्टस, गुलाब, कंटकारी, बैर आदि।
 
2. दूध वाले पौधे- ऐसे पौधे लगाने से भी बचें जिनमें से दूध जैसा सफेद पदार्थ निकलता हो, जैसे आंकड़े का पौधा आदि।
 
3. बोन्साई पौधे- आजकल बोन्साई पौधे लगाने का भी प्रचलन बढ़ गया है। बोन्साई अर्थात किसी भी पेड़ का छोटा रूप। इसे एक तकनीक से उन्हें बढ़ने से रोक देते हैं।
 
 
4. मुरझाए हुए पौधे- सूखे, टूटे या मुरझाए पौधों को भी आप अपने घर में से बाहर निकाल दें।
 
5. नकली पौधे- घर में प्लास्टिक या अन्य किसी पदार्थ से बने नकली पौधे भी न लगाएं। ये एस्थेटिक सेंस के लिहाज से अशुभ माने जाते हैं। ये धूप व गंध को भी ज्यादा आकर्षित करते हैं।
 
6. फलदार पौधे- कुछ ऐसे फलदार पौधे हैं जिन्हें घर में लगाने से मना किया गया है। हालांकि ऐसे पौधे कम ही होते हैं। पेड़ या वृक्ष जरूर होते हैं। घर के बाहर भी फलदार पौधे लगाने से पहले किसी वास्तुशास्त्री से संपर्क करें।
 
 
7. बबूल- इसके अलावा बबूल, इमली और कपास के पौधे भी हैं, लेकिन ये बड़े वृक्ष बन जाते हैं इसलिए इन्हें घर में लगाने का सवाल ही नहीं उठता। फिर भी कोई बोन्साई करके घर में लगाने की सोच रहा है तो इन्हें न लगाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

घर में कॉकरोच दिखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

कुंभ राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण और गुरु का अमृत प्रभाव; जानें करियर, धन और सेहत का पूरा विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

21 जून: जब साल का सबसे लंबा दिन रचता है इतिहास

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

Guru Pushya Yog 2026: 'गुरु-पुष्य अमृत योग' आज, जानें महत्व, पूजा विधि और 4 अचूक उपाय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 जून, 2026)