Vastu tips : यदि आपका मकान है नैऋत्य कोण में तो होंगे 5 बड़े नुकसान

अनिरुद्ध जोशी
गुरुवार, 14 मार्च 2024 (19:10 IST)
south west corner vastu
South west corner vastu: दक्षिण और पश्चिम दिशा के मध्य के स्थान को नैऋत्य कहा गया है। इस दिशा में दोनों ही दिशाओं का प्रभाव रहता है। इस दिशा के स्वामी राहु और केतु हैं। अत: इस दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इस दिशा में यदि मकान है तो बड़ा नुकसान हो सकता है।
ALSO READ: Vastu Tips: वास्तु के अनुसार सेप्टिक टैंक कहां बनाएं
1. राहू का प्रभाव : ज्योतिष में नैऋत्य कोण का अधिष्ठाता ग्रह राहु है और यह कृष्ण वर्ण का एक क्रूर ग्रह है। राहु संकटों को जन्म देता है। यदि नैऋत्य का कार्नर है तो यह दिशा और भी नकारात्मक प्रभाव वाली बन जाती है।
 
2. शारीरिक कष्ट : इस दिशा के खराब होने पर त्वचा रोग, कुष्ठ रोग, मस्तिष्क रोग आदि की सम्भावनाएं प्रबल रहती हैं। केतु और राहु की स्थिति के अनुसार छूत की बीमारी, रक्त विकार, दर्द, चेचक, हैजे, चर्म रोग का विचार किया जाता है।
ALSO READ: घर में 10 तरह के वास्तु दोष से हो सकती है आकस्मिक मृत्यु
3. अकाल मौत : नैऋत्य कोण में दोष या जन्मपत्री में राहु के पीड़ित होने पर परिवार में असमय मौत की आशंका, दादा से परेशानी, केतु भी राहु की तरह कृष्ण वर्ण का एक क्रूर ग्रह है, इसकी स्थिति के आधार पर नाना से परेशानी खड़ी होती है।
 
4. मानसिक बेचैनी : इस दिशा के घर में रहने वाले हमेशा चिंता में रहते हैं और मानसिक बेचैनी के साथ ही मन में भय और आशंका बनी रहती है। मन में अहंकार की भावना की उत्पत्ति के चलते जीवन में परेशानी खड़ी होती है।
ALSO READ: TV Vastu: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टीवी कहां रखना चाहिए?
5. कब होता है प्रभाव : यदि मकान नया बना है तो 9 साल के बाद बुरे प्रभाव स्पष्ट नजर आएंगे, लेकिन उससे पहले ही होने वाली छोटी घटना दुर्घटना से सतर्क होकर उपाय कर लेना चाहिए। नैऋत्य दिशा के घर में कई बार जीवन में अचानक से घटना-दुर्घटना के योग बनने हैं। माकान मालिक या घर के मुखिया पर संकट बना रहता है। यह दिशा जातक को कर्जदार भी बना देती है। कुण्डली में इसकी स्थिति के आधार पर गुप्त युक्ति बल, कष्ट और त्रुटियों का विचार किया जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

50 साल बाद सूर्य गोचर से बना शुभ चतुर्ग्रही योग, 3 राशियों के पलट जाएंगे किस्मत के सितारे

लाल किताब के अनुसार यदि घर में रख ली 10 चीजें तो जो चाहोगे वो मिलेगा

जगन्नाथ मंदिर से मिले हैं 10 ऐसे संकेत जो बता रहे हैं कि कैसा होगा भारत का भविष्य

वैशाख माह की अमावस्या को क्यों कहते हैं सतुवाई अमावस्या

अगस्त्य तारे को अर्घ्य देने का क्या है महत्व?

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 21 अप्रैल का दैनिक राशिफल, आपकी राशि के लिए आज का भाग्यफल

21 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

21 अप्रैल 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

कैसा गुजरेगा अप्रैल महीने का नया सप्ताह, जानें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 तक)

Aaj Ka Rashifal: 20 अप्रैल का राशिफल, जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं!

अगला लेख
More