मयूरशिखा प्लांट घर में लगाने से होने लगेगी धन की बरसात
Publish Date: Sat, 12 Feb 2022 (17:31 IST)
Updated Date: Sat, 12 Feb 2022 (17:38 IST)
Mayurshikha plant: मयूरशिखा का अर्थ है मोर के सिर पर जो मुर्गे जैसी कलगी होती है वह। यह मुर्गे की कलगी की तरह दिखाई देता है इसलिए इसे 'मुर्गे का फूल' भी कहते हैं। यह बहुत ही सुंदर फूल का पौधा होता है। इसका फूल मोर की शिखा की तरह होता है और इसके पत्ते कुछ-कुछ मोरपंख जैसे होते हैं। अंग्रेजी में इसे पीकॉक्स टेल कहते हैं। यह पौधे 2 या 3 प्रकार के होते हैं। यदि आपने इसे घर आंगन में लगा लिया तो समझो धन की बरसात होने लगेगी। आओ जानते हैं इसे लगाने के 6 फायदे।
1. घर के गार्डन, गैलरी या घर के अंदर की सुंदरता बढ़ाने के लिए यह प्लांट लगाया जा सकता है क्योंकि यह डेकोरेटिव पौधा है।
2. इस पौधे को लगाने से सभी तरह का वास्तु दोष निवारण होता है। इससे घर के भीतर की नकारात्मकता समाप्त होती है। यह धन और समृद्धि को बढ़ाता है।
3. यह भी मान्यता है कि इस पौधे को उचित दिशा में लगाने से पितृदोष का निवारण भी हो जाता है।
4. इस पौधे को दुष्टात्मानाशक भी कहते हैं अर्थात यह घर में बुरी आत्माओं के प्रवेश को रोकता है।
5. इसकी पत्तियां और फूल को सब्जी के रूप में भी उपयोग में लाया जा सकता है।
6. आयुर्वेद के अनुसार यह एक औषधी है जो कषाय, अम्ल, शीत, लघु, कफ-पित्तशामक, ज्वरघ्न तथा पक्वातिसार शामक, मधुमेहरोधी आदि रोगों में कारगर है।
अगला लेख