हाथी पर सवार मां लक्ष्मी की तस्वीर या प्रतिमा से क्या होगा?

Webdunia
मां लक्ष्मी कमल के फूल के अतिरिक्त गज यानी हाथी पर सवार होती हैं। आइए जानते हैं हाथी पर सवार लक्ष्मी माता की तस्वीर या प्रतिमा घर में रखने से क्या होता है? 
 
यह हम सभी जानते हैं कि मां लक्ष्मी की पूजा से धन और वैभव की प्राप्ति होती है।
 
लेकिन अगर घर पर माता की मूर्ति या तस्वीर को रखें तो उसमें ऐरावत हाथी होना बहुत शुभ माना जाता है। 
 
अगर हाथी अपनी सूंड में कलश लिए है तो यह और भी शुभ फलों को प्रदान करने वाली तस्वीर है।
 
गजलक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर (मां लक्ष्मी जिसमें श्वेत हाथी पर सवार हैं) को घर के उत्तर-पूर्व कोने या मंदिर में सीधे हाथ की तरफ रखा जाना चाहिए। 
 
देवी लक्ष्मी की गज पर सवार प्रतिमा या तस्वीर उत्तर दिशा में रखना भी शुभ माना गया है। 
 
घर में हाथी पर सवार मां लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति से संपन्नता, सुख, समृद्धि, शांति, वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, उपलब्धि, खुशियां, धन आदि के रास्ते सरलता से खुलते हैं। 
 
हाथी पर सवार मां लक्ष्मी गजलक्ष्मी कही जाती हैं और श्राद्ध पक्ष की अष्टमी पर इनका विशेष व्रत, अर्चन और आराधन किया जाता है। 
 
हाथी पर सवार मां लक्ष्मी की कथा पांडव, कुंती देवी और ऐरावत से जुड़ी है। 
 
मां लक्ष्मी के शुभ वाहन में चांदी या सोने का हाथी बहुत पवित्र माना गया है लेकिन क्षमता अनुसार पीतल, लकड़ी, कांसे, संगमरमर और रेड स्टोन भी शुभ कहा गया है।  
 
हाथी पर सवार मां लक्ष्मी घर में रखने से अन्य देवी देवता का आशीष भी सहज मिल जाता है।  

हाथी पर सवार मां लक्ष्मी आरोग्य,सौभाग्य और सफलता की शुभ प्रतीक हैं। 
 
इस तरह की तस्वीर या प्रतिमा बाधाओं को हटाती है और आगे बढ़ने के मार्ग प्रशस्त करती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

अमरनाथ यात्रा के बीच इन 5 कठिनाइयों का करना पड़ता है सामना

50 साल बाद सूर्य गोचर से बना शुभ चतुर्ग्रही योग, 3 राशियों के पलट जाएंगे किस्मत के सितारे

लाल किताब के अनुसार किस्मत का ताला खोलने के क्या है अचूक उपाय

गोल्ड पहन रखा है तो हो जाएं सावधान, पहले जान लें कि इसके क्या है नुकसान और सावधानियां

जगन्नाथ मंदिर के गुंबद पर स्थित नीलचक्र और ध्वज का रहस्य जानकर चौंक जाएंगे

सभी देखें

नवीनतम

ज्योतिष के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रेम कुमार शर्मा और उनकी पुत्री मनीषा कौशिक सम्मानित

Aaj Ka Rashifal: 21 अप्रैल का दैनिक राशिफल, आपकी राशि के लिए आज का भाग्यफल

21 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

21 अप्रैल 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

कैसा गुजरेगा अप्रैल महीने का नया सप्ताह, जानें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 तक)

अगला लेख
More