कौन है जापानी लकी कैट, क्यों करती है यह हमारी मदद... जानें पूरी कहानी

Webdunia
फेंगशुई में लोगों की पहली पसंद में लॉफिंग बुद्धा, विंड चाइम और क्रिस्टल होता है। इनके बढ़ते चलन के अलावा कई दूसरी चीजें हैं, जिन्हें लोग खरीदना पसंद करते हैं। जिनमें अब सबसे ज्यादा 'लकी कैट' है। बैटरी से चलने वाली यह लकी कैट घर में रखने से सुख-शांति और खुशहाली आती है। इसके अलावा यह कैट बच्चों की पढ़ाई में भी मदद करती है। इसका एक हाथ खड़ा रहता है और लगातार हिलता रहता है। माना जाता है कि यह धन तो देती ही है, संकटों से भी रक्षा करती है।  
 
लकी कैट जापान से आई है। घर में इस बिल्ली की प्रतिमा रखने मात्र से ही व्यक्ति की सारी परेशानियां दूर हो जाती है। यह लकी बिल्ली है मानकी निको, जो निरंतर हाथ हिलाती है जैसे बुला रही हो। इस बिल्ली को लकी कैट और मनी कैट के नाम से भी जाना जाता है। जापान की बिल्ली के पीछे एक दिलचस्प कहानी है।
 
 
इस जापानी कहानी के अनुसार, एक बार धन के देवता कहीं जा रहे थे तभी अचानक तेज बरसात शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए देवता एक पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए।
 
उन्होंने देखा कि वहीं पास के कोने में बैठी बिल्ली उन्हें हाथ हिलाकर बुला रही है। देवता वहां चले गए। पीछे मुड़कर देखा तो पेड़ बिजली गिरने के कारण टूट गया था। लेकिन उस बिल्ली की वजह से धन के देवता सुरक्षित बच गए। वह प्रसन्न हो गए और बिल्ली के मालिक को उन्होंने धनवान बना दिया। 
 
कुछ समय बाद बिल्ली की मृत्यु हो गई। मालिक ने बिल्ली को दफना दिया और उसके प्रतीक चिन्ह के रूप में मानकी निको नाम की हाथ हिलाने वाली बिल्ली की मूर्ति बनाई। तब से संकटों से बचने के लिए और आर्थिक समृद्धि के लिए हाथ हिलाने वाली बिल्ली की मूर्ति घर-घर रखी जाने लगी। 
 
इसके बाद से आर्थिक उन्नति के लिए हाथ हिलाने वाली लकी कैट घर और व्यापारिक प्रतिष्ठान में रखने की परंपरा शुरू हुई। लकी कैट कई रंग के मिलती हैं। रंग के अनुसार इसके फल भी अलग-अलग होते हैं।
 
आर्थिक उन्नति के लिए घर अथवा व्यापारिक प्रतिष्ठान में सुनहरे पीले रंग की बिल्ली रखनी चाहिए। 
 
नीले रंग की बिल्ली भी धन में वृद्धि करने वाली मानी जाती है। इसके लिए सबसे उत्तम दिशा है दक्षिण-पूर्व जिसे धन की दिशा कहा गया है।
 
अगर इस दिशा में लकी कैट रखना संभव नहीं हो तब उत्तर-पूर्व में इसे रख सकते हैं। 
 
हरे रंग की बिल्ली उत्तर पूर्व में रखनी चाहिए यह सौभाग्य बढ़ाती है और भाग्य की बाधा को दूर करती है। 
 
लाल रंग की बिल्ली को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने से रोमांस में भाग्य का साथ मिलता है। 

ALSO READ: यह 5 फेंगशुई आइटम्स घर में लाते हैं शुभ कॉस्मिक एनर्जी, जरूर पढ़ें

ALSO READ: क्या आप जानते हैं फेंगशुई के लाल रिबन में बंधे 3 सिक्कों का राज

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

पाकिस्तान में क्यों सर्च हो रहे हैं प्रेमानंद महाराज, जानिए उनके बारे में क्या जानना चाहते हैं पाकिस्तानी

केतु का सिंह राशि में गोचर, इन 3 राशियों के खुल जाएंगे भाग्य

शनि मंगल का षडाष्टक योग और खप्पर योग कब तक रहेगा, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

राहु के कुंभ राशि में गोचर से देश और दुनिया में होंगे ये 5 बड़े बदलाव

बलूचिस्तान कब तक होगा पाकिस्तान से अलग, जानिए ज्योतिष विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

ज्येष्ठ मास का दूसरा बड़ा मंगल आज, जानें हनुमान जी को चोला चढ़ाने के 5 बेहतरीन फायदे

राहु का कुंभ में गोचर, इन लक्षणों से जानिए कि क्या हो रहा है दुष्प्रभाव, बचने के उपाय

बड़ा मंगल पर हनुमान जी को भोग लगाने से होंगे ये चमत्कारिक लाभ

Aaj Ka Rashifal: आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं, जानिए 20 मई 2025 का राशिफल

20 मई 2025 : आपका जन्मदिन

अगला लेख