khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रसोईघर में किचन स्टैंड या प्लेटफार्म कैसा होना चाहिए, जानिए 5 वास्तु टिप्स

Advertiesment
rasoi ghar vastu in hindi
रसोईघर अर्थात किचन को वास्तु अनुसार बनाना जरूरी है अन्यथा यह रोग, शोक और धन की बर्बादी का कारण बन सकता है। किचन पूर्व या आग्नेय कोण में है तो बहुत ही अच्छा है। आओ जानते हैं कि वास्तु के अनुसा किचन का किचन स्टैंड, या प्लेटफार्म कैसा होना चाहिए।
 
 
1. रसोईघर में किचन स्टैंड प्लेटफार्म पूर्व व दक्षिण को घेरता हुआ होना चाहिए। चूल्हा आग्नेय में और वॉश बेसिन उत्तर में होना चाहिए। हालांकि इसे सुविधा अनुसार भी बना सकते हैं।
 
2. सिंक और चूल्हा एक ही प्लेटफार्म पर न हो और खिड़की के नीचे चूल्हा न हो। चूल्हा के उपर किसी तरह का शेल्फ नहीं होना चाहिए। रसोईघर में एग्जॉस्ट फैन जरूर लगाएं। भोजन बनाते समय मुख पूर्व की ओर हो, उत्तर व दक्षिण में कतई नहीं।
 
3. प्लेटफार्म का रंग भी वास्तु के अनुसार होना चाहिए। इसमें हरा, पीला, गुलाबी, मेहरून या फिर सफेद रंग के पत्थरों का इस्तेमाल किया जा सकता है। पत्थर यदि मार्बल का हो तो ज्यादा बेहतर होगा। किचन स्टैंड प्लेटफार्म या फर्श के लिए काले रंग का उपयोग ना करें। इससे नकारात्मक ऊजा फैलती है।
 
4. किचन स्टैंड के ऊपर की दीवार पर सुंदर फलों और सब्जियों के चित्र लगाएं या अन्नपूर्णा माता का चित्र भी लगाएंगे तो घर में बरकत बनी रहेगी।
 
5. रात का भोजन निपटने के बाद किचन स्टैंड को अच्छे से साफ करके ही सोएं और ध्यान रखें की स्टैंड पर चाकू, छुरी, कांटे या नुकीली वस्तुएं स्टैंड पर ही ना रखीं हो। उन्हें उनके उचित स्थान पर ही रखें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bahai New Year 2021 : नवजीवन व नवचेतना का त्योहार 'नवरोज'