Hanuman Chalisa

फेंग शुई के अनुसार कपल में रोमांस के लिए 5 सरल उपाय

Webdunia
फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। इस में भवन निर्माण और भवन में रखी जाने वाली पवित्र वस्तुओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिलती है। इन वस्तुओं से ही जीवन की छोटी छोटी समस्याओं का अंत होता है। फेंगु शुई अनुसार दांपत्य जीवन या प्रेमी प्रेमिका के बीच प्यार के लिए आजमाएं ये 5 सरल उपाय। यदि पारिवारिक जीवन में कलह है। दांपत्य जीवन में पटरी बैठ नहीं रही है तो फेंगशुई के अनुसार अपनाएं ये टिप्स ...
 
 
1. लव बर्ड : कई लोग लव बर्ड की जगह मोर-मोरनी, मेंडेरियन डक्स या तोता-मैना की मूर्ति या तस्वीर रखते हैं। लव बर्ड जैसे पक्षी प्रेम के प्रतीक माने जाते हैं। इसकी मूर्ति घर के बेडरूम में रखने से पति पत्नी के बीच मधुर संबंध स्थापित होते हैं। इसकी मूर्ति बैठक रूम में रखने से घर में खुशियों का माहौल होता है। दि आप अपने घर में 'लव बर्ड्‌स' की मूर्ति रख रहे हों तो यह ध्यान रखें कि वे पिंजरे में कैद जैसे न हों। आप चाहे तो लव बर्ड की तस्वीर भी लगा सकते हो।
 
2. विंड चाइम : इससे घर के अंदर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। घर में खुशियों का माहौल बना रहता है और रिश्तों में सुधार होता है। इससे घर में सुख, शांति और संपन्नता आती है। इससे वास्तु दोष मिटता है और भाग्योदय होता है। इससे घर की सुंदरता बढ़ती है।
 
3. तितलियां : फेंगशुई के अनुसार घर में सम संख्या में उड़ती हुई तितलियों की तस्वीर लगानी चाहिए। तितलियां घर में खुशियां लाती हैं। सभी के चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है। तितलियों से संबंधों में घनिष्ठता आती है और जीवनसाथी से प्रेम संबंध मजबूत होते हैं। शयनकक्ष इसके चित्र को लगाने से फायदा मिलता है। तितलियां खुशियों के साथ ही शांति और समृद्धि की भी प्रतीक हैं। इससे उन्नती और समृद्धि के द्वार खुलते हैं।
 
4. गोल्डन फिश : गोल्डन फिश दो तरह से रखी जा सकती है। एक तो उसकी मूर्ति और दूसरा एक्वारियम में जिंदा गोल्डन फिश। मूर्ति रखना ज्यादा बेहतर है।  गोल्डन फिश की सुंदर मूर्ति रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। यह बाजार में जोड़ो से मिलती है। घर के सौभाग्य को बढ़ाने में सुनहरी मछली बहुत ही सहायक होती है। इससे रिश्तों में मधुरता के साथ ही सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।
 
5. गुलाबी रंग : फेंगशुई के अनुसार गुलाबी रंग प्रेम का रंग है, जो कोमलता व नाजुकता को बताता है। यह आपके व्यवहार पर एक सुखदायक प्रभाव डालता है। अगर आप इस रंग का इस्तेमाल करते हैं, तो यह घर को खुशियों से भर देता है। आप इस रंग का उपयोग घर में हर जगह कर सकते हैं। घर में काले, कत्थई, मटमेले, जामुनी और बैंगनी रंग का इस्तेमाल न करें। चाहे फर्श, चादर, पर्दे या हो दीवारों का रंग। रंगों में सफेद, हल्का गुलाबी, आसमानी और पीले रंग का उपयोग करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

नवीनतम

भारत में बड़े जन आंदोलन की आहट? क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र, जानिए ज्योतिषीय संकेत

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की आठवीं देवी मां बगलामुखी, जानिए पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 जुलाई, 2026)

21 July Birthday: आपको 21 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 जुलाई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख