Daily Horoscope
✕

फेंगशुई अनुसार यदि रख ली ये 10 वस्तुएं तो धन की वर्षा होने लगेगी

अनिरुद्ध जोशी
फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। इस में भवन निर्माण और भवन में रखी जाने वाली पवित्र वस्तुओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिलती है। फेंग और शुई का शाब्दिक अर्थ है वायु और जल। यह शास्त्र भी पंचतत्वों में पर ही आधारित है। आओ जानते हैं सैंकड़ों वस्तुओं में से कुछ प्रचलित वस्तुओं के नाम।
 
 
1. लाफिंग बुद्धा : कहते हैं इसे घर में रखने से प्रसन्नता के साथ ही पारिवारिक सदस्यों के बीच हंसी वाला माहौल, सुख और समृद्धि बनी रहती है।
 
2. मछलीघर : यह धन का प्रतीक है। मछली परीक्षा में सफलता, नौकरी में पदोन्नति, सौभाग्य एवं उपलब्धि की प्रतीक भी मानी जाती है। इसे उचित स्थान पर रखना जरूरी है। साथ ही इसे रखने के नियम भी समझ लें। मछलघर के बजाय आप मछली की मूर्ति या सुंदर तस्वीर भी लगा सकते हैं।
 
3. कछुआ : सिक्के मुंह में लिए कछुआ उन्नती के साथ ही धन-समृद्धि का योग बनता है। इसे रखने से आयु भी लंबी होने की मान्यता है। पूर्व और उत्तर दिशा कछुए की स्थापना हेतु सर्वोत्तम मानी गई है। ड्राइंग रूम में कछुआ रख सकते हैं किसी पात्र में जल भरकर। कछुआ धातु का होना चाहिए लकड़ी का नहीं।
 
4. हंस का जोड़ा : घर में अतिथि कक्ष में हंस के जोड़ों की मूर्ति स्थापित करें जिससे अपार धन समृद्धि की संभावनाएं बढ़ जाएगी और घर में हमेशा शांति बनी रहेगी। दो हंसों के जगह आप दो बत्तख या दो सारस के जोड़े की मूर्ति भी लगा सकते हैं। इससे दांपत्य जीवन में भी सामंजस्य बना रहता है।
 
5. तीन टांगों वाला मेंढक : घर में तीन टांगों वाला मेंढक रखने को भी अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि यह भाग्यशाली होता है। इसे आप अपने घर के भीतर मुख्य दरवाजे के आसपास रख सकते हैं। यह भाग्य को जागृत करता है।
 
6. गोल्डन फिश : इस मछली को फेंगशुई में सौभाग्य और उन्नति का प्रतीक माना जाता है। धन, मान-सम्मान में वृद्धि करने के लिए गोल्डन फिश की मूर्ति घर के ड्रॉइंगरूम में रखी जाती है। 
 
7. तीन सिक्के : लाल रिबन में बंधे हुए तीन सिक्के घर के मुख्य दरवाजें पर लटकाने से घर में सुख और संपदा आती है।
 
8. विंड चाइम : छोटी-छोटी घंटियों के बंच को विंड चाइम कहते हैं। इसे भी घर के मुख्य दरवाजे पर लटकाने पर घर के अंदर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।
 
9. बांस का पौधा : फेंगशुई के अनुसार बांस को तरक्की और सुख देने वाला माना गया है। घर के गमले में या लॉन में लगाया जाता है। माना जाता है कि समय के साथ यह पौधा जितना ज्यादा बढ़ा होता रहता है आप अपने जीवन में उतनी ही उन्नती करते जाते हैं।
 
10. क्रिस्टल-ट्री : फेंगशुई के अनुसार क्रिस्टल-ट्री को रखने से घर में सुख-शांति, धन-समृद्धि और मान-सम्मान बना रहता है।
 
इसके अलावा ड्रेगन, स्टोन ट्रे, गोल डाइनिंग टेबल, सम संख्या में कुर्सियां, दर्पण जीवन यान, जहाज, चौड़े पत्ते वाले पौधे, चढ़ने वाल बेलें, पानी से भरे कटोरे में धातु से बना कछुआ, वाटरफॉल आदि सैकड़ों वस्तुं हैं।

सूचना : फेंगशुई और भारतीय वास्तुशास्त्र में कुछ अंतर है। अत: फेंगशुई के उपाय आजमाने के पहले किसी वास्तुशास्त्री से सलाह जरूर लें अन्यथा इसके नुकसान भी हो सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 13 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

नवपंचम और षडाष्टक योग से पलटेगी 5 राशियों की किस्मत, मिल सकते हैं बड़े लाभ

अगला लेख