Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। इसमें भवन निर्माण और भवन में रखी जाने वाली पवित्र वस्तुओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिलती है। फेंग और शुई का शाब्दिक अर्थ है वायु और जल। यह शास्त्र भी पंचतत्वों में पर ही आधारित है। आओ जानते हैं सैंकड़ों वस्तुओं में से एक बैम्बू प्लांट को घर में लगाने या रखने के 5 फायदे।
1. बैम्बू प्लांट अर्थात बांस का पौधा। भारतीय वास्तु शास्त्र में भी इसे पवित्र माना गया है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचरण होता है।
2. फेंग शुई के अनुसार बांस को सुख, शांति और समृद्धि देने वाला माना गया है। घर के गमले में या लॉन में लगाया जाता है।
3. माना जाता है कि समय के साथ यह पौधा जितना ज्यादा बढ़ा होता रहता है आप अपने जीवन में उतनी ही उन्नती करते जाते हैं।
4. बांस का पौधा लगाने से घर में प्रसन्नता और खुशी का माहौल निर्मित होता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
5. बांस का पौधा लगाने से परिवार के लोग निरोगी भी बने रहते हैं।