बसंत पंचमी पर करते हैं ये 5 कार्य, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

WD Feature Desk
Basant panchami ke upay: हर साल बसंत पंचमी का पर्व माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। रोमन कैलेंडर के अनुसार इस बार बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी 2024 बुधवार के दिन है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा के साथ ही कलम दवात की पूजा भी करते हैं। इसी दिन तक्षक पूजा भी होगी और कामदेव पूजा भी होगी। आओ जानते हैं पांच खास कार्य और पूजा का शुभ मुहूर्त।
 
बसंत पंचमी तिथि 2024 :
ALSO READ: बसंत पंचमी कब है 2024 में?
वसन्त पंचमी पूजा के शुभ मुहूर्त-
वसंत पंचमी पर करें 5 खास कार्य:-
1. सरस्वती पूजा : इस दिन विद्या, बुद्धि, वाणी और ज्ञान की देवी माता सरस्वती की पूजा करें। स्कूलों और गुरुकुलों में सरस्वती और वेद पूजन किया जाता है। सरस्वती पूजा से जहां राहु के दोष शांति हो जाते हैं वहीं शिक्षा, करियर और नौकरी में लाभ मिलता है।
 
2. किताब पेन का दान : पूजा के बाद ग्रंथ, किताब, कलम और दवात की पूजा भी करें। संगीतकार अपने वाद्ययंत्रों का पूजन करते हैं। इसके बाद कुछ लोगों को क्षमता अनुसार किताब और पेन का दान करें।
 
3. प्रेम दिवस : वसंत पंचमी को मदनोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इसलिए इस दिवस को भारत का वैलेंटाइन डे भी कहते हैं। वसंत पंचमी से बसंत ऋतु का प्रारंभ होता है। वसंत ऋतु को प्रेम की ऋतु कहा गया है। 
 
4. शिक्षा प्रारंभ : इस दिन बच्चों को पहला अक्षर लिखना सिखाया जाता है। नव बालक-बालिका इस दिन से विद्या का आरंभ करते हैं। बच्चों की कुशाग्र बुद्धि के लिए उन्हें इस दिन से ब्राह्मी, मेघावटी, शंखपुष्पी देना आरंभ करें। 
 
5. पारंपारिक वस्त्र : इस दिन पहनावा भी परंपरागत होता है। पुरुष कुर्ता-पाजामा में और स्त्रियां पीले या वासंती रंग की साड़ी पहनती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सिंधु नदी के 10 रोचक तथ्य, पाकिस्तान के सिंध प्रांत को क्या कहते थे पहले?

रामायण से लेकर महाभारत तक के भगवान परशुरामजी के 8 किस्से

बाबा नीम करोली के अनुसार धन कमाने के बाद भी निर्धन रहते हैं ये लोग

अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं 3 शुभ योग, कर लें 5 उपाय, होगी धन की वर्षा

शनि के बाद बृहस्पति और राहु के राशि परिवर्तन से क्या होगा महायुद्ध?

सभी देखें

नवीनतम

Pradosh Vrat 2025: शुक्र प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और कथा

Aaj Ka Rashifal: 25 अप्रैल का दैनिक राशिफल, आज आपके जीवन में क्या बदलाव आ सकते हैं?

25 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

25 अप्रैल 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

अप्रैल में जन्में बच्चों में होती है ये खासियत, जानिए कैसे होते हैं दूसरों से अलग

अगला लेख
More