Hanuman Chalisa

दुनिया भर में वेलेंटाइन डे पर प्यार के इस खास दिन पर निभाई जाती हैं ये अनोखी परंपराएं

WD Feature Desk
शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025 (15:32 IST)
Valentine's Day Special: वैसे तो प्यार का इजहार करने के लिए कोई अलग से दिन नहीं होता, लेकिन 14 फरवरी का दिन कपल्स के लिए खास महत्व रखता है। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। दुनिया भर में वेलेंटाइन डे पर कई अनोखी परंपराएं चलन में हैं। आइए जानते हैं कुछ खास परंपराओं के बारे में:

1. जापान: पुरुषों को मिलते हैं चॉकलेट्स
जापान में वेलेंटाइन डे का उत्सव कुछ अलग तरीके से मनाया जाता है। यहां थोड़ा उल्टा रिवाज है। जापान में महिलाएं पुरुषों को चॉकलेट देती हैं। यह परंपरा रोमांटिक रिश्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि दोस्त और कलीग्स के साथ भी वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जा सकता है। जापान में दो तरह की चॉकलेट खास होती हैं - होमी चॉकलेट (Hōmi Chocolate), जो महिलाएं अपने पुरुष सहकर्मियों या दोस्तों को देती हैं, और गिरी चॉकलेट (Giri Chocolate), जो रोमांटिक रिश्तों के लिए गिफ्ट की जाती है।

2. साउथ कोरिया: मनाया जाता है व्हाइट और ब्लैक डे का सेलिब्रेशन
कोरिया में वेलेंटाइन डे के साथ-साथ दो और महत्वपूर्ण दिन मनाए जाते हैं। 14 फरवरी को लड़कियां अपने प्यार का इजहार करती हैं और अपने पार्टनर को चॉकलेट्स देती हैं। इसके बाद 14 मार्च को व्हाइट डे मनाया जाता है, जिसमें पुरुष अपनी फीलिंग्स का इजहार करते हैं या लड़कियों के प्रपोजल का जवाब देते हैं। वे तरह-तरह के चॉकलेट के बॉक्स गिफ्ट करते हैं। एक और दिलचस्प दिन आता है, जिसे ब्लैक डे कहा जाता है, जो 14 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन, जो लोग वेलेंटाइन डे या व्हाइट डे पर अकेले थे, वे काले रंग के कपड़े पहनते हैं और ब्लैक नूडल्स खाते हैं।

3. इजिप्ट: कुकीज देने की है परंपरा
आमतौर पर लोग 14 फरवरी को एक-दूसरे को चॉकलेट्स देते हैं, लेकिन मिस्र में इस खास मौके पर ट्रेडिशनल डेजर्ट्स देकर अपनी फीलिंग्स का इजहार किया जाता है। इसे बॉन्डिंग और सीरियस रिलेशनशिप से जोड़ा जाता है। कपल्स एक-दूसरे को चॉकलेट देने की बजाए मिस्र की ट्रेडिशनल कुकी 'काक' (Kahk) गिफ्ट करते हैं। इस कुकी में ड्राई फ्रूट्स और खजूर की फिलिंग होती है। ऐसा माना जाता है कि यह डेजर्ट देना आपकी वॉर्म और सच्ची भावनाओं को दर्शाता है। 

ALSO READ: वेलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर के साथ देखिये री-रिलीज होने जा रहीं बॉलीवुड की ये रोमांटिक फिल्में 
4. यूनाइटेड स्टेट्स: कैंडी हार्ट्स का है चलन
अमेरिका में कैंडी हार्ट्स देकर अपनी फीलिंग्स बयां करना बड़ा ट्रेंड है। ये छोटे, दिल के आकार की कैंडीज कई रंगों में होती हैं और इन पर "Be Mine," "Love You," और "XOXO" जैसे छोटे, प्यारे संदेश लिखे होते हैं। कैंडी हार्ट्स को 1860 के दशक में नेको कंपनी द्वारा पहली बार बनाया गया था और ये जल्दी ही एक कल्चरल आइकन बन गए, जो स्नेह और प्यार का प्रतीक हैं। इनकी लोकप्रियता धीरे-धीरे बढ़ी और आज ये वेलेंटाइन डे का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये रंग-बिरंगी कैंडीज अपना प्यार व्यक्त करने का एक बढ़िया तरीका हैं। 

5. फ्रांस: ग्रैंड फीस्ट का आयोजन
प्यार की बात हो और सिटी ऑफ लव यानि फ्रांस की बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है? रोमांस के पर्याय फ्रांस में बड़े जोश से इस दिन का जश्न मनाया जाता है। इस दिन ट्रेडिशनल फीस्ट का आयोजन होता है। पारंपरिक व्यंजन कोक औ विन (Coq au Vin) खासतौर से बनाया जाता है। यह स्वादिष्ट स्टू चिकन, शराब, मशरूम और प्याज से बनाया जाता है। यह व्यंजन एक रोमांटिक शाम के लिए आदर्श मना जाता है। वाइन और चीज के साथ इस डिश का मजा लेते हुए कपल्स अपने प्यार का इजहार करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

अगला लेख