Hanuman Chalisa

वास्तु के अनुसार अपने पार्टनर को नहीं देना चाहिए ये 5 गिफ्ट

भूलकर भी अपने पार्टनर को न दें ये गिफ्ट, रिश्ते में आ सकती है दरार

WD Feature Desk
Valentine Day Gift
  • गिफ्ट में कभी रुमाल नहीं देना चाहिए।
  • जूते भी कभी गिफ्ट नहीं करने चाहिए।
  • परफ्यूम और सेंट भी गिफ्ट न करें।
Valentine Day Gift : किसी भी खास मौके पर हम अपने प्रिय दोस्त, परिवार जन और अपने पार्टनर को गिफ्ट देना पसंद करते हैं। खासकर कपल्स को एक दूसरे को गिफ्ट देना पसंद होता है। ऐसे में गिफ्ट देने के लिए तमाम चीज़ें है और हम हमेशा गिफ्ट देने के लिए कोई नया तरीका ढूंढते हैं। साथ ही हम अपने पार्टनर के लिए बेस्ट गिफ्ट देना का सोचते हैं। लेकिन कई बार जाने अनजाने में हम ऐसी गिफ्ट भी दे देते हैं जो वस्तु के अनुसार नहीं देना चाहिए। ALSO READ: Valentine Day पर चाहिए ग्लोइंग स्किन तो इस ड्रिंक को करें शामिल
 
जी हां, ऐसी कई गिफ्ट हैं जो वस्तु के अनुसार नहीं देना चाहिए या घर में इस तरह की गिफ्ट नहीं रखनी चाहिए। इस कारण से कपल्स के बीच लड़ाई झगड़े जैसी समस्या हो सकती है। साथ ही इस तरह की गिफ्ट देना अशुभ भी माना जाता है। अगर आप भी अपने पार्टनर को कोई गिफ्ट देने का सोच रहे हैं तो पहले जान लें कि किस तरह की गिफ्ट नहीं देना चाहिए (What not to gift as per vastu).....
1. जूते : अक्सर लड़कियां, लड़कों को जूते देना पसंद करती हैं। लड़कों के लिए जूते देना एक शानदार गिफ्ट है क्योंकि अधिकतर लड़कों को अच्छे जूते पहनना बहुत पसंद होते हैं। वस्तु शास्त्र के अनुसार जूते नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होते हैं। साथ ही कई देशों में भी जूते गिफ्ट में नहीं दिए जाते हैं।
 
2. परफ्यूम : अधिकतर कपल्स एक दूसरे को परफ्यूम देना भी पसंद करते हैं। परफ्यूम बहुत खास गिफ्ट है और एक प्रीमियम चॉइस भी है। लेकिन वस्तु के अनुसार परफ्यूम भी गिफ्ट नहीं करना चाहिए। इस तरह की गिफ्ट देने से रिश्ते में दूरी आ सकती हैं। 
 
3. ताजमहल : कई बार एक सुंदर गिफ्ट देने के लिए लोग ताज महल गिफ्ट करना पसंद करते हैं। शीशे में बंद ताजमहल बहुत सुंदर लगता है और घर में भी इसे रखना अच्छा लगता है। लेकिन ताजमहल न ही गिफ्ट करना चाहिए और न ही अपने घर में रखनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ताजमहल मुमताज का मकबरा है। कब्र जैसी चीज़ें नकारात्मक उर्जा को आकर्षित करती हैं इसलिए इसे घर में भी नहीं रखना चाहिए। 
 
4. रुमाल : अक्सर लोग सुंदर और क्यूट रुमाल भी गिफ्ट करना पसंद करते हैं। हालांकि वस्तु के अनुसार रुमाल भी गिफ्ट नहीं करना चाहिए। रुमाल गिफ्ट करने से आपकी दोस्ती या रिश्ते में दरार आ सकती है। हिंदू धर्म में रुमाल या तोलिया जैसी चीज़ें गिफ्ट नहीं की जाती हैं। 
 
5. काले कपड़े : काले कपड़े भला किस पर नहीं अच्छे लगते हैं। लेकिन वस्तु के अनुसार काले कपड़े भी गिफ्ट नहीं करना चाहिए। काला रंग भी नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। अगर आप अपने पार्टनर को काली शर्ट या काला कुर्ता गिफ्ट करने का सोच रहे हैं तो ऐसा बिलकुल न करें। काले रंग की जगह आप अन्य गहरे रंग के कपड़े चुन सकते हैं। 
ALSO READ: Propose करने के जानें ये 5 तरीके, कोई भी हो जाएगा इंप्रेस

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

अगला लेख