suvichar
✕

Valentine Day पर चाहिए ग्लोइंग स्किन तो इस ड्रिंक को करें शामिल

चांद सा चमकेगा चेहरा अगर 7 दिन रोज पिएंगे ये खास जूस

WD Feature Desk
Valentine Day Skincare
  • वैलेंटाइन डे पर खास दिखने के लिए इस ड्रिंक का सेवन करें।
  • सिर्फ 7 दिन में आपकी स्किन में आ जाएगा ग्लो।
  • एक्ने और रिंकल की समस्या से भी मिलेगी राहत।
Valentine Day Skincare : प्यार का मौसम आ गया है यानी वैलेंटाइन वीक (Valentine day 2024) शुरू हो चुका है। कपल्स के लिए यह दिन बहुत खास होता है क्योंकि इस दिन आप अपने प्यार का इज़हार करते हैं। साथ ही अपने प्यार को जाताने के लिए और पार्टनर को स्पेशल महसूस करवाने के लिए यह दिन बहुत खास है। ALSO READ: वेलेंटाइन डे कब और क्यों मनाया जाता है?

इस खास दिन में आप भी अच्छा दिखने का प्रयास करते हैं। ऐसे में मेकअप से ज्यादा ज़रूरी है कि आपकी त्वचा अंदर से ग्लो करे (Glowing Skin Tips)। ग्लोइंग स्किन की मदद से आप अपनी सुंदरता को और भी बेहतर कर सकते हैं। आइए जानते है इस जूस के बारे में...
 
ग्लोइंग स्किन के लिए इस जूस का सेवन करें
ग्लोइंग स्किन के लिए ABC ड्रिंक बहुत फायदेमंद है। इस ड्रिंक में A का मतलब एप्पल यानी सेब, B का मतलब बीटरूट यानी चुकंदर और C का मतलब केरेट यानी गाजर है। इन तीनों चीज़ों को मिलाकर ABC ड्रिंक बनाई जाती है। इस ड्रिंक में जिंक, पोटेशियम, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, मैंगनीज और विटामिन A, B6, B12, C, D और E जैसे ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं।
 
ABC ड्रिंक के फायदे क्या हैं?
1. ग्लोइंग स्किन : इस ड्रिंक का नियमित सेवन करने से आपकी स्किन ग्लोइंग हो जाएगी। साथ ही स्किन से जुड़ी कई समस्याएं कम हो जाएंगी। इस ड्रिंक में भरपूर मात्रा में विटामिन C, A, E और आयरन जैसे तत्व होते हैं जो आपकी स्किन को निखारने में मदद करते हैं।
2. डार्क सर्कल से राहत : अगर आप डार्क सर्कल की समस्या से परेशान हैं तो आपको इस ड्रिंक का सेवन ज़रूर करना चाहिए। आयरन की कमी के कारण डार्क सर्कल की समस्या होती है। इस ड्रिंक की मदद से आप कुछ ही दिनों में अपने डार्क सर्कल को काफी हद्द तक कम कर सकते हैं।
 
3. एक्ने से राहत : अगर आपको पिम्पल या एक्ने की समस्या है तो आप इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। ABC ड्रिंक शरीर से खून साफ करती है जिससे एक्ने की समस्या कम होती है। साथ ही यह पाचन तंत्र को मजबूत करती है और मेटाबोलिज्म को बढ़ाती है जिससे पेट साफ रहता है।
 
4. स्किन कलर में सुधार : इस ड्रिंक की मदद से आपके स्किन कलर में भी सुधार आएगा। इसका मतलब ये नहीं है कि आप अपनी स्किन कलर को बहुत ज्यादा बदल लेंगे। इस ड्रिंक की मदद से आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं और 1-2 शेड बेहतर कर सकते हैं। 
ALSO READ: वैलेंटाइन डे वीक के 7 दिन कौन कौन से हैं? किस दिन को क्या कहते हैं?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

अगला लेख