Hanuman Chalisa

प्रपोज करने के दिलचस्प अंदाज़ : Propose Day पर ये है आपके काम की बात

Webdunia
प्यार करना भले ही आसान लगता हो लेकिन प्रपोज करना बड़ा ही मुश्किल काम है। अकेले में तो काफी तैयारी कर लेते हैं आप, मिरर के सामने या फ्रेंड्‍स के सामने। लेकिन जब वह सामने होते हैं तो जुबान साथ नहीं देती और दिल की बात दिल में ही रह जाती है। प्रपोज करते समय आप, ये..वो..मैं...तुम...से आगे जो नहीं बढ़ पाते। 
 
मौका मिलता है पर आप चूक जाते हैं सोचते हैं फिर कभी सही। कहीं ऐसा न हो कि आपकी गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड किसी और के साथ चले जाए और आप हाथ मलते रह जाएं। घबराइए नहीं ऐसा आपके साथ नहीं होगा। क्योंकि हम बता रहे हैं प्रपोज करने के कुछ दिलचस्प टिप्स -
 
1. जिस रास्ते से आपकी गर्लफ्रेंड रोज गुजरती है, उस रास्ते पर एक होर्डिंग किराए पर लेकर उसपर आप अपने दिल की बात लिखवा सकते हैं। आपका यह अंदाज आपकी प्रिय को जरूर पसंद आएगा। 
 
2. यदि आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फ्लाइट में कहीं जा रहे हों तो इंटरकॉम से भी उसे प्रपोज कर सकते हैं। दिल की बात कहने का यह अनोखा तरीका शायद उसे पसंद आए और आपकी बात बन जाए। 
 
3. आप ज्यादा हिम्मती हैं और कुछ बड़ा काम करना चाहते हैं तो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फिल्म देखने का प्लान करें और फिल्म के अंतराल में अपना वीडियो प्ले करने की व्यवस्था करें जिसमें आप अपनी गर्लफ्रेंड से जीवन भर साथ देने का सवाल पूछ रहे हों।
 
4. यदि आपकी गर्लफ्रेंड को रोमांच भरे खेल पसंद हैं जैसे रॉक क्लाइंबिंग और अंडर वाटर डाइविंग तो रॉक क्लाइंबिंग के बाद पहाड़ी के सबसे ऊपरी चोटी पर पहुंच कर आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। या समुद्र की गहराई में मछलियों के बीच शादी के लिए पूछ सकते हैं।
 
5. क्यों न अपनी फीलिंग्स को जाहिर करते अपने प्रपोज करने के अलग-अलग तरीकों का एक वीडियो बनाएं और अपनी गर्लफेंड को भेजें। इस वीडियो को देखते हुए उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाए तो समझि‍ए बात बन गई। 
 
6. अगर अपनी दोस्त से प्यार हो गया है तो उसे अपने हाथों से प्यार भरा एक कार्ड बनाकर दें, जिसमें आपकी भावनाओं के साथ-साथ साथ बिताएं पलों की कुछ यादें और तस्वीरें भी लगी हों।  इतने प्यार से सहेजी गई यादों को देखकर आपकी उस खास दोस्त के दिल में भी आपके लिए प्यार उमड़ ही आएगा।
 
7. ठंडे मौसम में अपनी गर्लफ्रेंड को एक लांग ड्राइव पर ले जाएं और कूल रोमांटिक माहौल में उसका हाथ पकड़कर उसे शादी के लिए प्रपोज करें। उम्मीद है कि हाथों की गर्माहट दिल तक जरूर पहुंचेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Yoga Day Essay: योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष निबंध

Kids Shorts: इस तरह सीखा हनुमानजी ने आकाश में उड़ना

अमर स्वाभिमान का प्रतीक हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष

Maharana Pratap: महाराणा प्रताप के जन्म के 5 रोचक किस्से

अगला लेख