Daily Horoscope
✕

हग डे 2022 : आ गले लग जा... खास दिन जो दिलों को करीब लाता है

Webdunia
प्‍यार जताने का सबसे खूबसूरत तरीका है 'हग'
एक जादू की झप्पी बना देगी बेगानों को भी अपना
एक जादू की झप्पी बना देगी बेगानों को भी अपना
 
गले लगने से प्‍यार के साथ-साथ नजदीकी भी बढ़ती है। 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे है और आप फि‍लहाल अपने वेलेंटाइन के साथ इस दि‍‍न को सेलि‍ब्रेट करने की तैयारि‍यों में व्यस्त होंगे। आज क्यों ना अपने वेलेंटाइन को प्यार से गले लगाकर कल के प्यार के लिए तैयार किया जाए।
 
जी हां! 12 फरवरी को वेलेंटाइन वीक का 'हग डे' है। 'हग' प्‍यार जताने का सबसे खूबसूरत तरीका है। हग, झप्‍पी में ऐसा ही जादू होता है कि बेगाना भी एक पल में अपना बन जाता है और अपना दि‍ल के और करीब आ जाता है। गम हो या खुशी, सक्‍सेस हो या डि‍फीट, हम अपने सारे इमोशंस को एक्‍सप्रेस करने के लि‍ए 'हग' का सहारा लेते ही हैं। 
 
कोई अपना अगर प्‍यार से गले लगा ले तो सारे गम दूर हो जाते हैं और खुशी चौगुनी हो जाती है। ऐसा ही जादू होता है इस 'जादू की झप्पी' में। हग सि‍र्फ प्‍यार को बढ़ाता ही नहीं है बल्‍कि आपके ब्‍लड प्रेशर को भी मेंटेन रखता है। अगर आपका ब्‍लड प्रेशर बढ़ा हुआ है तो गले लगने से वो कम भी हो सकता है। 
 
जिंदगी रहे या फि‍र मौत हो नसीब
मेरे तो दोनों जहां तेरी बाहों में हैं।
 
वाकई प्‍यार करने वालों के तो दोनों जहां उनके दि‍लबर की बाहें हैं फि‍र चाहे जिंदगी रहे या फि‍र मौत आए कि‍से फि‍क्र होगी। क्‍योंकि बि‍छड़ने का तो सवाल ही नहीं है।
 
कनाडा, जर्मनी, इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलि‍या में 21 जनवरी को 'नेशनल हग डे' भी मनाया जाता है। देखा कि‍तना इंपोर्टेंट है लाइफ में 'हग'।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

विश्वास टूटता कहां है और बनता कैसे है?

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

अगला लेख