Hanuman Chalisa

चॉकलेट डे को अपने पार्टनर के साथ ऐसे बनाएं खास

Webdunia
बुधवार, 8 फ़रवरी 2023 (15:00 IST)
- मोनिका पाण्डेय
 
वैलेंटाइन वीक में एक दिन ऐसा होता है जिसका इंतज़ार सिर्फ कपल को ही नहीं बल्कि हर किसी को बड़ी ही बेसब्री से होता है और वह दिन होता है चॉकलेट डे। रोज डे और प्रोपोज़ डे के बाद चॉकलेट डे की बारी आती है। यानि की 9 फ़रवरी को चॉकलेट डे सेलिब्रेट किया जाता है। इसमें आप किसी को भी प्यार से चॉकलेट खिला सकते हैं चाहें वह आपका फ्रेंड हो या फैमिली मेंबर या आपका लव वन। यंग कपल में वैलेंटाइन वीक के इन सभी दिनों को मनाने का बड़ा ही क्रेज देखा जाता है। सभी कपल के रिश्ते में प्यार और मिठास घोलने के लिए ये दिन बेहद खास होता है। 
 
कब से मनाया जा रहा है चॉकलेट डे : वर्ष 1519 में स्पेन के खोजकर्ता हेर्नान कोर्टेस को चॉकलेट पीने के लिए दिया गया जिसे वह अपने साथ स्पेन ले गए और बेहतर स्वाद के लिए उसमें वेनिला आइसक्रीम, चीनी और दालचीनी मिला दी। जिससे उसमे एक अलग और नया स्वाद आ गया। इसके बाद वर्ष 1550 में यूरोप में पहली बार 7 जुलाई के दिन चॉकलेट डे मनाया गया था। इसके बाद से ही दुनिया भर में हर साल  9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाने लगा।
अपने पार्टनर के साथ कैसे मनाये चॉकलेट डे : अगर आप अपने चॉकलेट डे को खास बनाना चाहते है तो आप अपने पार्टनर के लिए उनके पसंद का चॉकलेट गिफ्ट कर सकते है अगर आप चॉकलेट के साथ रेड रोज देंगे तो उन्हें आपका सरप्राइज और भी अधिक अच्छा लगेगा। चॉकलेट आपके रिश्ते में मिठास घोलता है। साथ ही आपका रिश्ता और भी अधिक मजबूत होता है। 
 
जानें चॉकलेट खाने के फायदे : वैज्ञानिक के आधार पर समझें तो चॉकलेट में मौजूद थियोब्रोमाइन और कैफीन दिमाग में एंडोरफिन रिलीज करते हैं। जिससे मन और शरीर में आराम महसूस होता है। चॉकलेट खाने से तनाव कम होता है साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी है मददगार। स्किन के लिए भी फायदेमंद है चॉकलेट और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

अगला लेख