Hanuman Chalisa

Happy Chocolate Day : अनोखा है चॉकलेट और प्यार का रिश्ता

Webdunia
वेलेंटाइन उत्सव का चॉकलेट डे इस बात का गवाह है कि कुछ चीजें उम्र और समय के परे होती हैं। चॉकलेट के लिए दीवानगी सभी में होती है। बिरले ही होते हैं ऐसे लोग जो कहें कि उन्हें चॉकलेट पसंद नहीं है। चॉकलेट ने हर दिल में अपनी जगह बनाई है। अगर आप गौर करें तो चॉकलेट को हमेशा प्यार से जोड़ा गया। अगर प्यार की बात होगी तो चॉकलेट का जिक्र होना स्वाभाविक है।
 
प्यार कैसा भी हो यह भाई-बहन, दोस्तों, माता-पिता, या प्रेमी जोड़े के बीच का प्यार दिल की बात कहना और समझना बेहद आसान हो जाता है अगर चॉकलेट आपके सामने हो। प्यार का इजहार या रुठों को मनाना चॉकलेट का साथ तो फिक्र की क्या है बात। तो इस जुमले पर अमल लाकर बना लेते हैं अपनी लव लाइफ को हसीन। 
 
यह कहना मुश्किल है कि ऐसा क्या है चॉकलेट में जो इसे प्यार का पूरक बना दिया गया परंतु हम तो यही कहेंगे कि चॉकलेट और प्यार का रिश्ता स्वभाविक और प्राकृतिक है। जैसे किसी प्यार में पड़े इंसान को कोई और यह नहीं बता सकता कि उसे मोहब्बत हो गई है जब तक उसे खुद यह एहसान न हो, उसी तरह चॉकलेट के लिए दीवानगी भी अंदर से आती है। 
 
बात जब वेलेंटाइन सेलेब्रेशन की हो तो गुलाब और चॉकलेट बेजोड़ हैं। इनके बिना प्यार अधूरा लगता है। अगर प्यार में एकदूसरे को कभी गुलाब और चॉकलेट नहीं दी गई है तो समझ लीजिए की प्यार अधूरा है। आपने प्यार तो किया पर फर्ज नहीं निभाया। लग गई ना तोहमत जरा सी गलती के चक्कर में। तो पुराना सब माफ और अभी जाकर चॉकलेट ले लीजिए और खुश कर दीजिए अपने पार्टनर को क्योंकि आज है वेलेंटाइन से‍लिब्रेशन का चॉकलेट डे। 
 
चॉकलेट एक फ्लेवर है जैसे प्यार एक भावना है जो रिश्ते के हिसाब से नया रुप और खूबी ग्रहण कर लेती है। चॉकलेट डे पर जरुरी नहीं कि आपको चॉकलेट ही देना है। अगर आप चाहें तो अपने रिश्ते को चॉकलेटी रंग से नया रूप दे सकते हैं। आप चॉकलेटी ड्रेस अपने साथी को तोहफे के रूप में दे सकते हैं। 
 
चॉकलेट फ्लेवर के केक की तो बात ही क्या है। आप पहले से ही चॉकलेट फ्लेवर का केक ऑर्डर दे के बनवा लीजिए। यह केक हार्ट शेप का होना जरुरी है। खास प्यार भरा संदेश लिखा हुआ यह केक आप अपने पार्टनर को खुद दे सकते हैं या अगर आप उन्हें चौंकाना चाहते हैं तो इसे उनके पास भिजवा दीजिए। यकीन जानिए चॉकलेट फ्लेवर है ही इतना लाजवाब की बस उन्हें मजा आ जाएगा और उनके दिल में प्यार बेशुमार होते देर नहीं लगेगी। 
 
चॉकलेट केक, कुकीज, चॉकलेट फांउटेन, चॉकलेट बिस्किट्स, चॉकलेट पेस्ट्रीज, चॉकलेट आइस्क्रीम, चॉकलेट ड्रींक्स, चॉकलेट वाइन और भी बहुत कुछ आप नयापन लाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सभी चीजे आपको एक साथ वक्त बिताने का मौका देंगी। आप दोनों पास पास हों और एक दूसरे को चॉकलेट खिलाने का अवसर आपकी लव लाइफ को खुशियों से भर देगा। 
 
चॉकलेट का प्यार से गहरा रिश्ता है और बहुत खास दिन आ चुका है तो इसका भरपूर मजा लीजिए अपने साथी के साथ। चॉकलेट जितनी डार्क हो उतनी रोमांटिक होती है जैसे प्यार भी जितना गहरा हो उतना अच्छा होता है। गहराई विश्वास और आदर का प्रतीक है। यह वह दो चीजें हैं जिन पर एक-दूसरे की नींव टिकी होती है। 
ALSO READ: 9 फरवरी चॉकलेट डे : वेलेंटाइन वीक के चॉकलेटी आइडियाज
ALSO READ: Chocolate for Health : चॉकलेट डे पर जानिए Chocolate के फायदे
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Cashew health effects: प्रतिदिन 5 काजू खाने से क्या होगा सेहत पर असर

लौट आई बहार भोजशाला में, मंदिर था, मंदिर रहेगा

भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचने के 5 तरीके, जानिए लक्षण और प्रभाव

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

अगला लेख