dharma sangrah

Hug Day 2024: जादू की झप्पी दे डाल और बात खत्म! जानें हग करने के 5 फायदे

हग डे पर जानें गले मिलने के फायदे, हार्ट से लेकर ब्लड प्रेशर के लिए है फायदेमंद

WD Feature Desk
Benefits of Hugging
  • हग करने दिल के लिए फायदेमंद होता है।
  • गले मिलने से हैप्पी हार्मोन रिलीज़ होते हैं।
  • स्ट्रेस से राहत के लिए अपनों को हग करें।
Hug Day 2024 : ऐ मामू, जादू की झप्पी दे डाल और बात खत्म! यह डायलॉग आप सभी ने सुना ही होगा क्योंकि मुन्ना भाई की जादू की झप्पी पूरे भारत में प्रचलित है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' फिल्म में झप्पी को जादुई क्यों कहा गया है? दरअसल झप्पी यानी गले मिलना किसी जादू से कम नहीं। गले मिलना आपकी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। (Benefits of Hugging) ALSO READ: वेलेंटाइन डे कब और क्यों मनाया जाता है?
 
हर साल की तरह इस साल भी वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) मनाया जा रहा है जिसमें 12 फरवरी को Hug Day मनाया जाता है। गले मिलना हम सबको पसंद है और भारत में हर खुशी के मौके पर गले मिलकर ही बधाई दी जाती है। गले मिलना आपके हार्ट से लेकर मेंटल हेल्थ तक के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं गले मिलने के फायदे...
 
1. दिल के लिए है फायदेमंद : जब आप अपने पार्टनर को हग करते हैं तो आपके बॉडी में लव हार्मोन ऑक्सीटोन का स्तर बढ़ जाता है और आपका हार्ट हमेशा स्वस्थ रहता है। इतना ही नहीं बल्कि हग करने से आपका ब्लड प्रेशर लेवल मेंटेन रहता है। एक स्टडी के मुताबिक यह कहा गया कि जो लोग अपने पार्टनर को हमेशा गले लगाते हैं उनका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
2. स्ट्रेस से राहत : कई रिसर्च को देखने पर पता चलता है कि जब आप किसी खास इंसान को गले लगाते है तो आपका स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर कम होता है। हग करने से टेंशन दूर होती है, साथ ही व्यक्ति की याददाश्त भी तेज होती है। इसलिए हग डे के दिन अपने पार्टनर या दोस्तों को गले जरूर लगाएं। 
 
3. मूड होता है बेहतर : जब भी आपका मूड ऑफ होता है, उस समय जब आप अपने पार्टनर को हग करते है तो आपका मूड फौरन ही अच्छा हो जाता है। रिसर्च के मुताबिक हग करने से मूड फ्रेश रहता है। दरअसल, जब आप किसी को गले लगाते हैं तो आपके दिमाग में सेरोटोनिन हार्मोन अधिक मात्रा में प्रोड्यूस होता है, जिससे आपका मूड अच्छा बना रहता है। इसके अलावा हग करने से आपके किसी भी काम को करने की क्षमता बढ़ जाती है, क्योंकि आपका मूड अच्छा रहता है। 
 
4. अच्छी मेंटल हेल्थ : अगर आप हमेशा अपने पार्टनर को हग करते हैं या फिर वो आपको हमेशा गले लगाते हैं तो इससे यह पता चलता है कि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं। रिश्ते में एक-दूसरे को सभी परिस्थितियों में समझना बहुत बड़ी बात होती है और अगर आप एक-दूसरे को समझते हैं तो इससे आपकी मेंटल हेल्थ अच्छी रहती है।
 
5. हाई ब्लड प्रेशर से राहत : हग करने से ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत मिलती है क्योंकि गले मिलने से ब्लड प्रेशर कम होता है और आपकी बॉडी रिलैक्स हो जाती है। दरअसल हग करने से oxytocin नामक हार्मोन रिलीज़ होता है जिसे लव हार्मोन भी कहा जाता है।
ALSO READ: वास्तु के अनुसार अपने पार्टनर को नहीं देना चाहिए ये 5 गिफ्ट

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

पेरिस में बना यूरोप का सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर

अगला लेख