Dharma Sangrah

Anti Valentine Week 2023: वैलेंटाइन वीक के बाद क्यों मनाया जाता है?

Webdunia
मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023 (12:33 IST)
- ईशु शर्मा
 
Anti Valentine Week 2023: एंटी वैलेंटाइन वीक जो 15 फरवरी को स्लैप डे से शुरू होकर 21 फरवरी को ब्रेकअप डे पर ख़तम होता है। इस वीक का हर दिन आपके लिए है जो आपको बताता है कि आप खुद के लिए कितनी महत्वपूर्ण है। 17 फरवरी को परफ्यूम डे पर आप किसी को परफ्यूम गिफ्ट नहीं करते बल्कि कुछ और होता है। चलिए जानते हैं कि एंटी वैलेंटाइन वीक में क्या होता है।
 
हम सबको पता है कि 7-14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक (valentine week) मनाया जाता है जिसमें अपने प्यार का इज़हार करने के लिए रोज़ डे (rose day) से लेकर वैलेंटाइन डे (valentine day) तक तमाम तरह के दिन मनाए जाते हैं। पर क्या आप एंटी वैलेंटाइन वीक (anti valentine week) के बारे में जानते हैं जो 15-21 फरवरी के बीच मनाया जाता है। ये वीक एंटी रोमांटिक (anti romantic) होता है मतलब इसमें प्यार मोहब्बत का कोई ज़िक्र नहीं होता इसलिए इसे एंटी वैलेंटाइन वीक कहा जाता है। चलिए जानते हैं इस वीक के ख़ास दिन-
 
1. स्लैप डे | Slap Day (15th February) : एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 15 फरवरी स्लैप डे से की जाती है। इस दिन आप अपने टॉक्सिक एक्स (toxic ex) को हमेशा के लिए गुड बाय (good bye) कह सकते हैं या अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस दिन को मज़े से मना सकते हैं।
 
2. किक डे | Kick Day (16th February) : एंटी वैलेंटाइन वीक का दूसरा इन किक डे 16 फरवरी को मनाया जाता है। अक्सर लोगों का कहना कि इस दिन आप अपने एक्स (ex) से जुड़े सारे नकारात्मक भाव को निकल दें यानि बुरे विचार को किक आउट (kick out) कर दें।
3. परफ्यूम डे | Perfume Day (17th February) : परफ्यूम डे 17 फरवरी को मनाया जाता है और इस दिन का मतलब ये नहीं है कि आप किसी को परफ्यूम गिफ्ट करें बल्कि इस दिन आप खुद को एक्सेप्ट(accept) करें। खुद की वैल्यू को समझें और खुद के साथ खुश रहना सीखें।
 
4. फ़्लर्ट डे | Flirt Day (18th February) : 18 फरवरी यानि फ़्लर्ट डे, इस दिन आप नए दोस्त बनाए और उनके साथ घूमने जाए। आप अपने खास दोस्त के साथ भी इस दिन को मना सकते हैं।
 
5. कन्फेशन डे | Confession Day (19th February): कन्फेशन डे 19 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन आप अपने दोस्त और परिवार के सदस्यों से अपनी भावना दिल खोल कर प्रकट करें। अगर आप किसी बात के लिए माफ़ी मांगना चाहते हैं तो ये दिन आपके लिए परफेक्ट (perfect) है।
 
6. मिसिंग डे | Missing Day (20th February) : मिसिंग डे 20 फरवरी को मनाया जाता है और इस दिन आपको अपने एक्स को मिस नहीं करना है बल्कि आपकी जो परवाह करते हैं और वो आपसे दूर हैं तो आप उन्हें बता सकते हैं कि आप उन्हें कितना याद करते हैं।
 
7. ब्रेकअप डे | Breakup Day (21st February) : एंटी वैलेंटाइन वीक का आखरी दिन होता है ब्रेकअप डे जो कि 21 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन आप लाइफ चेंजिंग(life changing) फैसले ले सकते हैं और कुछ बुरी आदतों से ब्रेकअप कर मूव ऑन (move on) कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

Shivaji Jayanti Massages: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर भेजें ये 10 प्रेरणादायक शुभकामना संदेश

जयंती विशेष: रामकृष्ण परमहंस क्यों प्रसिद्ध थे?

क्या सीढ़ियां चढ़ते ही घुटने चटकने लगते हैं? बिना दवा जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएंगे ये 7 देसी नुस्खे

Shivaji Maharaj Essay: मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज पर उत्कृष्ट निबंध

राहुल गांधी में बदलाव की संभावना नहीं

अगला लेख