Hanuman Chalisa

Chocolate Day : अपने पार्टनर को चॉकलेट डे पर दे ये खास तरह की चॉकलेट जो, पोषण से है भरपूर

Webdunia
Chocolate Day

वेलेंटाइन वीक चल रहा है ऐसे में हर दिन अलग-अलग दिन मनाएं जाते हैं। 7 फरवरी से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है, जो 14 फरवरी तक रहती है। 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है, 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है और 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस तरह पूरे सप्ताह अलग-अलग दिन के अनुसार प्‍यार का इजहार किया जाता है। वहीं चॉकलेट डे मनाकर इस प्यार को और मजबूत किया जाता है।
 
दरअसल, चॉकलेट से दोस्ती और प्यार दोनों ही अधिक मजबूत होते हैं। चॉकलेट की मिठास से प्रेम में और मधुरता बढ़ती है। लेकिन चॉकलेट का मजा तब और बढ़ जाता है जब इसे अपने पार्टनर के साथ शेयर किया जाता है।
तो आइए जानते हैं चॉकलेट खाने के फायदे -
 
1. दिल को रखें स्वस्थ - दरअसल, शुगर कोटेड चॉकलेट सेहत के लिहाज से हार्मफुल होती है। वहीं अगर आप अपने पार्टनर को डार्क चॉकलेट देते हैं तो वह प्यार तो गहरा होगा। साथ ही दिल भी स्वस्थ रहेगा।  
 
2.डार्क चॉकलेट रोज खाने पर हार्ट अटैक का खतरा  50 फीसदी तक कम हो जाता है। इसमें मौजूद प्रोटेक्टिव गुण दिल की परेशानियों से बचाव करते हैं। रोज डार्क चॉकलेट का एक हिस्सा खाने पर ब्लड प्रेशर तो कम होता है साथ ही मूड भी अच्‍छा रहता है।  
 
3.डार्क चॉकलेट में मौजूद केमिकल्स हैप्‍पी हार्मोन को बढ़ा देते हैं, जो दिमाग को हमेशा खुश रखते हैं। चॉकलेट में सेरोटोनिन, न्यूरोट्रांसमीटर और ट्रिप्टोफैन होते हैं जो आपको खुश रखते हैं। इसे खाने से दिमाग भी तेज चलता है और मूड भी अच्‍छा रहता है।  
 
4.डार्क चॉकलेट ना सिर्फ बॉडी फैट के लिए अच्‍छा होता है बल्कि डार्क चॉकलेट में कोको पाउडर भी मिलाया जाता है जो बॉडी फैट को कम करने का काम करता है। डार्क चॉकलेट में करीब 60 फीसदी क्वालिटी कोको पाउडर की होती है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक कम करने में भी मदद मिलती है।  
 
5.अच्‍छी क्‍वालिटी की डार्क चॉकलेट में प्रचुर मात्रा में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर, मैग्नीज और जरूरी मिनरल्स मिलते हैं। इसलिए इसे आराम से खाना चाहिए।

ALSO READ: Happy Chocolate Day : अनोखा है चॉकलेट और प्यार का रिश्ता

ALSO READ: Chocolate for Health : चॉकलेट डे पर जानिए Chocolate के फायदे

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

राजनीति और धर्म का मूल जीवन का अध्यात्म हैं!

अगला लेख