Valentine Day 2008 %e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%80 %e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%a8 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%82 108021400026_1.htm

biodatamaker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तेरी अंजुमन की बातें

Advertiesment
अज़ीज़ अंसारी वेलेंटाइन डे
ND

- अज़ीज़ अंसारी

तेरे ख़्याल, तेरी अंजुमन की बातें हैं
अजीब हाल है, दीवानापन की बातें हैं

करें वो प्यार तो वो उनका इश्क कहलाए
करूँ मैं प्यार तो, आवारापन की बातें हैं

फ़लक के चाँद की दिलकश किरन की बात नहीं
ग़जल में गाँव की चंचल किरन की बातें हैं

यहाँ गुलाब है, नर्गिस है, सर्व व सुम्बुल है
ये गुलसिताँ की नहीं, गुलबदन की बातें हैं

इसी अदा पे तो हम जाँनिसार करते हैं
तुम्हारे पास सभी बाँकपन की बातें हैं

************************************

महकते फूल

webdunia
ND
सैकड़ों ताजा महकते फूल आएँगे नज़र
आप अपने आपको मेरी नज़र से देखिए

तुम हो क्या ये तुम्हें मालूम नहीं है शायद
तुम बदलते हो तो मौसम भी बदल जाते हैं

मोहब्बत हो वफा हो दोस्ती हो
मोयस्सर हो तो ऐसी जिंदगी हो।

फूल बिखरे हुए हैं राहों में
जब से वो मुझको मिल गया अज़ीज़
सारी दुनिया है, मेरी बाँहों में

इस तरह इलतिफ़ात करता है
मुँह से कुछ बोलता नहीं लेकिन
अपनी आँखों से बात करता है

तारीफ़ इसके हुस्न की कैसे करे कोई
पीतल भी जिसके जिस्म पर सोना खरा लगे

हाल अपना नहीं बताएँगे
उसने पूछा अगर क़सम देकर
उसको अपनी ग़ज़ल सुनाएँगे

जुग़नू तुम्हारी याद के सब जागते रहे

यूँ कामयाब रात की साजिश नहीं हुई
उसके तसव्वुरात में खोया हुआ हूँ मैं

वो भी मेरे ख़्याल में डूबा हुआ तो है
ऐ काश वो भी ऐसे में आ जाए अचानक

मौसम बहुत दिनों में सुहाना हुआ तो है
किसी की याद थी, सागर था, चाँदनी शब थी
कमी ये थी मेरे काँधे पे सर न था कोई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi