dipawali

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्थापना दिवस पर देवभूमि पहुंचे अमित शाह, बोले- 'प्रधानमंत्री मोदी ने संवारा है उत्तराखंड, सबसे पहले होगा विकसित'

Advertiesment
amit shah and pushkar dhami
Uttarakhand Foundation Day 2026: अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए पूरी दुनिया में पहचानी जाने वाली देवभूमि उत्तराखंड आज अपना राज्य स्थापना दिवस मना रही है। इस खास अवसर पर देहरादून पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राज्य की विकास यात्रा की सराहना करते हुए बड़ा बयान दिया है।
 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में आयोजित इस भव्य समारोह में गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड ने विकास के नए मील के पत्थर गढ़े हैं और आने वाले समय में यह देश के सबसे विकसित राज्यों में शुमार होगा।
 
उन्होंने कहा कि मोदी और पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकसित भारत में सबसे पहले विकसित उत्तराखंड को बनाने का संकल्प लेना है। जीएसडीपी में 50 प्रतिशत वृद्धि हुई। प्रतिव्यक्ति आय में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
 
सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह को उत्तराखंड की टोपी और गंगाजली की प्रदान और समुद्र मंथन का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। गृह मंत्री ने 1474 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्य की विकास यात्रा पर लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्योत्सव पर शुभकामनाएं दी। प्रदेशवासियों की और से गृह मंत्री का स्वागत किया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में अहम निर्णय लिए गए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धनतेरस के दिन सस्ता हुआ सोना और चांदी, क्या है शेयर बाजार का हाल?