dharma sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पीएम मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष : सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

Advertiesment
pushkar singh dhami
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तरकाशी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
 
सीएम धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तरकाशी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के साथ समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की यह सेवा यात्रा विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की यात्रा रही है। उनके नेतृत्व में विकास के साथ-साथ हमारी आस्था, संस्कृति और विरासत को भी नई शक्ति मिली है। देवभूमि उत्तराखण्ड के तीर्थस्थलों का विकास और धार्मिक विरासत का संरक्षण इसी संकल्प को आगे बढ़ा रहा है। बाबा विश्वनाथ और माँ गंगा से आदरणीय प्रधानमंत्री जी को दीर्घायु प्रदान करने तथा उन्हें निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति देने की प्रार्थना की।
सीएम धामी उत्तरकाशी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा में भी शामिल हुए।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कालिख के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण, ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पहुंची कलश यात्रा