Publish Date: Wed, 07 Mar 2012 (01:05 IST)Updated Date: Wed, 07 Mar 2012 (01:05 IST)
WD
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 70 सीटों के लिए मंगलवार को हुई मतगणना में कांटे की टक्कर देखने को मिली और किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं हुआ। हालांकि 32 सीटों के साथ कांग्रेस सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है, लेकिन बहुमत के जादुई आंकड़े से वह तीन सीट पीछे है। कांग्रेस ने भाजपा से एक सीट अधिक जीतकर सरकार बनाने की कवायद शुरु कर दी है। उसे उम्मीद है कि वह तीन सीट की जुगाड़ कर लेगी।
प्रदेश में भाजपा, कांग्रेस और बसपा ने सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ा है। पिछले चुनाव में भाजपा को 36 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस ने 20 सीटें हासिल की थीं। बसपा को आठ सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार उसे तीन सीटों से ही संतोष करना पड़ेगा।