Dharma Sangrah

योगी सरकार का तोहफा, UPSRTC की एसी बसों में 10 प्रतिशत तक कम होगा किराया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 1 अक्टूबर 2025 (19:21 IST)
एसी बसों में सफर होगा सस्ता, जनरथ, पिंक, शताब्दी और वोल्वो बसों पर छूट लागू
अधिक यात्रियों को आकर्षित करने के लिए चालक-परिचालकों को काउंसलिंग के जरिए किया जा रहा प्रेरित
यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने का योगी सरकार का संकल्प
 
UPSRTC AC bus fares reduced in UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेशवासियों को दशहरा और दीपावली पर तोहफ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) द्वारा संचालित सभी वातानुकूलित बसों के किराए में की गई लगभग 10% की कमी को अग्रिम आदेशों तक जारी रखा जाएगा।
 
यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने का संकल्प : परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि योगी सरकार जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस निर्णय से यात्रियों को कम किराए में आरामदायक सफ़र की सुविधा मिलेगी। यह छूट जनरथ, पिंक, शताब्दी, वोल्वो, वातानुकूलित शयनयान जैसी सेवाओं पर लागू होगी। हालांकि, 01 जनवरी 2024 के बाद पंजीकृत नई वातानुकूलित बसों पर यह छूट लागू नहीं होगी।
 
किराया संरचना (वातानुकूलित बस सेवाएं)
 
निगम की आय और सेवाओं पर ध्यान : परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए कि निगम की सकल आय पर असर न पड़े इसके लिए बसों पर तैनात चालक-परिचालकों को प्रेरित कर अधिक यात्रियों को आकर्षित करने हेतु विशेष काउंसिलिंग की जाएगी।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लालू के यहां मची कलह, कौन हैं संजय यादव, परिवार में डाल रहे दरार

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की 10 सबसे बड़ी जीत

क्या नीतीश के मुख्‍यमंत्री बनने में दिक्कत है? जानिए भाजपा ने क्या कहा

बिहार में कैसे बनी 12000 करोड़ की सरकार, गेम चेंजर रहा नीतीश मास्टरस्ट्रोक

राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में लगाई थी छलांग, यहां क्या हुआ कांग्रेस का हाल?

सभी देखें

नवीनतम

Delhi Blast मामले में नया खुलासा, धमाके वाली जगह मिले 9 MM के कारतूस, आखिर क्या था डॉ. उमर का टारगेट

सीएम योगी की निगरानी में अयोध्या में होगा भव्य कार्यक्रम, 6000 विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल

झारखंड में 25 वर्षों के विकास का रोडमैप तैयार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी 8799 करोड़ की सौगात

पुष्कर सिंह धामी ने कहा देश में जहां भी चुनाव हो रहे हैं, ‘डबल इंजन’ लग रहा है

सोनभद्र में पत्थर की खदान का एक हिस्सा ढहा, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

अगला लेख