dharma sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

योगी सरकार का कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, DA 4 प्रतिशत बढ़ा, बोनस का भी ऐलान

Advertiesment
Yogi government
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत की दर में 4 प्रतिशत की वृद्धि का ऐलान किया है।
 
मुख्यमंत्री ने सोमवार रात ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के महंगाई भत्ते व महंगाई राहत की मौजूदा दर 34% को एक जुलाई 2022 से बढ़ाकर 38% कर दिया है।
 
मुख्यमंत्री ने इसी ट्वीट में एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए प्रत्येक कर्मचारी को 6,908 रुपए बोनस देने का निर्णय लिया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शोपियां में टारगेट किलिंग : यूपी के 2 प्रवासी श्रमिकों की हत्या, कुछ ही घंटों में हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार