CM योगी बोले- कांग्रेस ने मानी होती वीर सावरकर की बात तो नहीं होता भारत का विभाजन

अवनीश कुमार
शनिवार, 28 मई 2022 (23:31 IST)
लखनऊ।  CM Yogi On Veer Savarkar : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने विनय दामोदर सावरकर जैसे क्रांतिकारी, लेखक, दार्शनिक, कवि का अपमान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने दावा किया कि अगर कांग्रेस ने सावरकर की बात मानी होती तो देश का विभाजन नहीं होता।
 
योगी ने आरोप लगाया कि आजादी से पहले अंग्रेजों ने और आजादी के बाद कांग्रेस ने राष्ट्रनायक सावरकर का अपमान करने की कोशिशें कीं। उस दौर में सावरकर से बड़ा कोई नहीं था। आज़ादी के बाद जो सम्मान सावरकर को मिलना चाहिए था वो नहीं मिला।’’ योगी ने दावा किया कि हिन्दुत्व शब्द वीर सावरकर ने दिया था।
 
एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावरकर की जयंती पर उदय माहुरकर एवं चिरायु पंडित की सद्य: प्रकाशित पुस्तक 'वीर सावरकर- जो भारत का विभाजन रोक सकते थे और उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा दृष्टि' पुस्तक के विमोचन में उक्त बात कही।
 
उन्होंने दावा किया कि अगर कांग्रेस ने सावरकर की बात मानी होती तो देश का विभाजन नहीं होता। सावरकर ने कहा था कि पाकिस्तान आएंगे-जाएंगे लेकिन हिन्दुस्तान हमेशा रहेगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हर नागरिक को अल्पसंख्यक बहुसंख्यक की दृष्टि से देखने की जगह नागरिक के रूप में देखा जाना चाहिए। हमने इसे उत्तरप्रदेश में लागू किया और सुनिश्चित किया कि सड़क पर न पूजा होगी और न नमाज़ होगी।
 
आदित्यनाथ ने याद दिलाया कि अटलबिहारी वाजपेयी की सरकार ने पोर्टब्लेयर की सेल्युलर जेल में उनकी प्रतिमा लगवाई थी जिसे बाद में कांग्रेस की सरकार ने हटवा दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी के CM योगी पर लगाए आरोप

AAP के पूर्व मंत्री की बढ़ी मुसीबत, चलेगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस, राष्ट्रपति ने गृह मंत्रालय को दी इजाजत

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, रेलमंत्री के इस्तीफे की मांग

क्या भारतीय अर्थव्यवस्था में मिल रहा है अच्छा रिटर्न, वित्त मंत्री के दावे पर क्या बोले खरगे?

GIS 2025: भोपाल में पहली बार जीआईएस में होगी "प्रवासी मध्यप्रदेश समिट"

अगला लेख
More