Hanuman Chalisa

योगी आदित्यनाथ बोले, UP के श्रमिकों को वापस लाने के लिए जारी रहेगा ट्रेनों का नि:शुल्क संचालन

Webdunia
शुक्रवार, 29 मई 2020 (15:33 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि पूरे देश से राज्य के श्रमिकों को वापस लाने के लिए ट्रेनों का नि:शुल्क संचालन जारी रहेगा। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तरप्रदेश सरकार विभिन्न राज्यों से श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्ध है।
ALSO READ: UP : कामगारों और श्रमिकों के रोजगार के लिए योगी आदित्यनाथ ने बनाया यह प्लान
योगी ने बताया कि इसके लिए केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा नि:शुल्क ट्रेन एवं बस की व्यवस्था करते हुए अब तक 27 लाख से अधिक कामगारों की सुरक्षित और सकुशल प्रदेश वापसी कराई गई है।
 
प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरप्रदेश सरकार ने संबंधित राज्य सरकारों से श्रमिकों की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है ताकि उनकी प्रदेश वापसी के लिए नि:शुल्क ट्रेनों की व्यवस्था कराई जा सके। उन्होंने बताया कि पूरे देश से श्रमिकों के लिए नि:शुल्क ट्रेनों का संचालन आगे भी तब तक जारी रहेगा, जब तक वापस आने के इच्छुक कामगार प्रदेश लौट नहीं आते। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: संसद की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

झाबुआ के किसानों से ऑनलाइन मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- अन्नदाता के साथ खड़ी सरकार

दतिया उपचुनाव में जीतू पटवारी ने लगाया गले तो आशुतोष तिवारी ने मंच से ही मांग लिए बीजेपी के लिए वोट

सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 शर्तें, संसद मार्च से पहले आंदोलन में आया बड़ा मोड़

कमजोर हो सकती है दुनिया की सबसे असरदार पर्यावरण नीति 'ईटीएस'

अगला लेख