तिरंगा यात्रा बाइक रैली के साथ योगी आदित्यनाथ ने दिया हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा

अवनीश कुमार
मंगलवार, 13 अगस्त 2024 (18:27 IST)
Har Ghar Tiranga Abhiyan : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर तिरंगा यात्रा बाइक रैली (Tiranga Yatra bike rally) का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज मंगलवार से गुरुवार को 15 अगस्त, स्वाधीनता दिवस (Independence Day) तक हर घर में तिरंगा लहराने के इस कार्यक्रम के साथ समस्त प्रदेशवासी जुड़ें और राष्ट्रीयता, राष्ट्र प्रथम के भाव और पंच प्रण के संकल्पों के साथ आगे बढ़ें।

ALSO READ: सीएम आदित्यनाथ ने किया दावा, अब UP में बिना किसी सिफारिश और लेनदेन के मिलती है सरकारी नौकरी
 
4.5 करोड़ घरों तक तिरंगा पहुंचाने का वृहद संकल्प : मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर इस वर्ष भी प्रदेश सरकार ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत 4.5 करोड़ घरों तक तिरंगा पहुंचाने के वृहद संकल्प को हाथ में लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्रीजी के नेतृत्व में आज भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

ALSO READ: जिन्हें अत्याचार में भी वोट बैंक दिखाई देता है, वो जनता के हितैषी नहीं : योगी आदित्यनाथ
 
तिरंगा 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' का भी प्रतीक : मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरप्रदेश में तिरंगा यात्रा के प्रति छात्र व व्यवसायी सहित विभिन्न वर्गों के सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों द्वारा जो उत्साह दिखाया जा रहा है, यह नए भारत का दर्शन कराता है। तिरंगा 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' का भी प्रतीक है और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के इस भाव को अंगीकार करते हुए आज हम सभी इस तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, सुबह मिली दोनों की लाश, परिवार में मचा हड़कंप

Ranya Rao : कोर्ट में रो पड़ीं एक्ट्रेस रान्या राव, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, कहा- DRI अधिकारियों ने दीं गालियां

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

रंग बेचने वाले मुस्‍लिमों को रंग लग जाए तो बुरा नहीं मानना चाहिए, बिहार के भाजपा विधायक के बयान पर रार

राज ठाकरे ने उड़ाया संगम स्नान करने वालों का मजाक, कहा- मैंने तो गंगा जल को छुआ भी नहीं

सभी देखें

नवीनतम

भूपेश बघेल के बेटे के घर ED की रेड, क्या करते हैं चैतन्य बघेल, क्यों गर्मा गई छत्तीसगढ़ की सियासत

संभल में BJP नेता की मौत या हत्या, जहर का इंजेक्शन देने का आरोप

GST अधिकारियों ने पकड़ी 1.95 लाख करोड़ रुपए की कर चोरी, अप्रैल-जनवरी के दौरान 25397 मामले आए सामने

महाराष्ट्र का बजट, लाडकी बहिनों के लिए 36000 करोड़ रुपए

PhD छात्रों के लिए खुशखबरी, IIIT दिल्ली ने बढ़ाई फेलोशिप, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

अगला लेख
More