Hanuman Chalisa

बहराइच में खूंखार भेड़ियों का आतंक, सैकड़ों लोग गश्त में जुटे, MLA ने उठाई बंदूक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 29 अगस्त 2024 (11:18 IST)
bahraich news in hindi : बहराइच के महसी तहसील में भेड़ियों का एक झुंड बीते डेढ़ महीनों से बच्चों को निशाना बना रहा है। पिछले 45 दिनों में छह बच्चों एवं एक महिला की मौत हो चुकी है जबकि करीब 30 लोगों को इन जानवरों ने घायल किया है। पुलिस, वन विभाग, राजस्व विभाग, ब्लाकों सहित तमाम विभागों के सैकड़ों लोग बचाव और राहत में जुटे हैं। वन विभाग ने भेड़ियों को पता करने के लिए ‘थर्मल एवं रेगुलर’ कैमरों वाले ड्रोन की मदद ली है। इस बीच वन विभाग की टीम ने आज एक और भेड़िये को पकड़ दिया। अब तक 4 भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है जबकि 2 की तलाश जारी है।
 
करीब 15 से 20 किलोमीटर के दायरे में आतंक उत्पन्न कर रहे भेड़ियों से बचाव के लिए ग्रामीण खुद जागरूक होकर रात-रातभर गश्त कर रहे हैं। भाजपा के क्षेत्रीय विधायक सुरेश्वर सिंह ने भी बंदूक उठा ली है और वह रात रात भर टार्च एवं राइफल लेकर ग्रामीणों के साथ गश्त कर रहे हैं।
 
बहराइच की महसी तहसील में आतंक का पर्याय बने आदमखोर भेड़ियों के हमलों से ग्रामीणों को बचाने की कवायद के बीच उत्तर प्रदेश के वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण सक्सेना ने बुधवार पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और बचाव अभियान के विषय में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
 
 
उन्होंने कहा कि यहां पुलिस, वन विभाग एवं अन्य विभागों की टीम मुस्तैदी से तैनात हैं। पीएसी लगाई जा रही है। जल्दी ही जानवर पकड़े जाएंगे लेकिन तब तक गांव वासियों को एहतियात बरतने की जरूरत है। तीन भेड़िए पकड़े जा चुके हैं और बाकी का पता चल गया है। मंत्री ने अधिकारियों को भेड़ियों को पकड़ने के अभियान को अंजाम तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
 
 
भेड़ियों को पकड़ने के अभियान के नोडल अधिकारी बाराबंकी के प्रभागीय वन अधिकारी आकाशदीप बधावन ने कहा, कि शायद एक लंगड़े भेड़िए की आदत बिगड़ने से भेड़ियों का झुंड महसी क्षेत्र के इंसानी बच्चों के लिए काल बन गया है। अभी हमने जो पद चिन्ह के नमूने लिए हैं उनके मुताबिक बाकी बचे तीन में से एक भेड़िया सम्भवत: लंगड़ा है। इस कारण वह ठीक से चल नहीं पा रहा है और शिकार में असमर्थ लग रहा है। संभवतः इसीलिए वह आसान एवं कमजोर शिकार तलाशता है और घात लगाकर अकेले होने पर छोटे बच्चों को निशाना बनाता है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

नवीनतम

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

LIVE: स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल

Gujarat TAT-HS Exam Date: उच्चतर माध्यमिक शिक्षक बनने का इंतजार खत्म, 2 अगस्त को होगी परीक्षा; जल्द आएंगे एडमिट कार्ड

दतिया में बीजेपी ने क्यों काटा नरोत्तम मिश्रा का टिकट, बवाल कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, टियर गैस का प्रयोग

PM मोदी बोले- 9 महीने में हुआ भारत-न्यूजीलैंड FTA, 2030 तक व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

अगला लेख