Publish Date: Thu, 10 Jun 2021 (10:50 IST)
Updated Date: Thu, 10 Jun 2021 (10:52 IST)
आगरा। उत्तरप्रदेश के आगरा में एत्मादपुर इलाके के नेशनल हाईवे-2 पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 10 अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
हादसा उस समय हुआ जब रोडवेज की एक बस तेज रफ्तार से खड़े कैंटर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि यह हादसा बस ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हुआ। फ़िलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।ेहतर ोपैेती लगवाने की अपील की
webdunia
Publish Date: Thu, 10 Jun 2021 (10:50 IST)
Updated Date: Thu, 10 Jun 2021 (10:52 IST)