ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मेरठ में यूपी STF ने गैंगेस्टर अनिल दुजाना को एनकाउंटर में किया ढेर, हत्या के 18 से ज्यादा मामले थे दर्ज

Advertiesment
हमें फॉलो करें gangster anil dujana encounter

हिमा अग्रवाल

, गुरुवार, 4 मई 2023 (16:58 IST)
  • दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा में भी था आतंक
  • मेरठ कोर्ट में की थी सगाई 
  • गैर जमानती वारंट हुआ था जारी
मेरठ। Anil Dujana Encounter : यूपी STF ने गैंगेस्टर अनिल दुजाना (anil dujana) को एनकाउंटर (encounter) में मार गिराया। दुजाना नोएडा के बादलपुर का रहने वाला था। 3 साल से अयोध्या जेल में बंद था। कुछ समय पहले जमानत पर छूटा था। इसके बाद फरार हो गया था।
gangster anil dujana encounter

दुजाना के खिलाफ 62 से ज्यादा केस दर्ज थे। इसमें 18 मर्डर के थे। दुजाना गिरोह बनाकर हत्या और लूट की वारदात करता था। पश्चिम यूपी के अलावा दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा में दुजाना का आतंक था। 2011 में नोएडा के एक मामले में दुजाना को 3 साल की सजा सुनाई थी।
gangster anil dujana encounter

बुलंदशहर पुलिस ने 25 हजार और नोएडा पुलिस ने 50 हजार का इनाम यानी कुल 75 हजार का इनाम था। पुराने केस में पेश नहीं होने से दुजाना के खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था।
gangster anil dujana encounter

36 साल के दुजाना की सुंदर भाटी गैंग से अदावत थी। दुजाना पर 2002 में हत्या का केस गाजियाबाद में दर्ज हुआ था। दुजाना ने सुंदर भार्टी पर एके-47 राइफल से हमला किया था। तब पहली बार वह पश्चिम यूपी में चर्चा में आया था। दुजाना ने 2019 में मेरठ कोर्ट में सगाई की थी। Edited By : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश में बजरंग बली पर सियासी बवाल, जबलपुर में कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़,भोपाल में बजरंग दल को लेकर लगे विवादित पोस्टर