Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Uttar Pradesh bypoll election results : यूपी के घोसी में भाजपा को झटका, सपा प्रत्याशी आगे

हमें फॉलो करें sudhakar singh
, शुक्रवार, 8 सितम्बर 2023 (10:46 IST)
Uttar Pradesh bypoll election results : उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान पर बढ़त बना ली है।
 
उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह शुरू हो गई, जिसे राजग और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के बीच पहला बड़ा चुनावी मुकाबला माना जा रहा है।
 
जुलाई में सपा से 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट जीतने वाले दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था। वह भाजपा में लौट आए थे और पार्टी ने उन्हें उपचुनाव लड़ने के लिए चुना था। उपचुनाव के लिए सपा ने सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा है। इस उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में थे।
 
2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चौहान ने भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार राजभर को 22,216 मतों के अंतर से हराया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन भारत रवाना, G20 समिट से पहले पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात