Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UP STF ने 1 लाख के इनामी अपराधी को मार गिराया

हमें फॉलो करें UP STF ने 1 लाख के इनामी अपराधी को मार गिराया
, शनिवार, 18 नवंबर 2023 (15:16 IST)
लखनऊ। झांसी जिले के मऊरानीपुर इलाके में शनिवार को उत्तरप्रदेश की विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में 1 लाख रुपए का इनामी एक अपराधी ढेर हो गया। एसटीएफ ने बयान जारी कर बताया कि मृतक अपराधी की पहचान राशिद कालिया (45) के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान उसे पुलिस की गोली लग गई।
 
पुलिस ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके खिलाफ कानपुर और झांसी में लूट, हत्या और हत्या के प्रयास समेत 13 मामले दर्ज हैं। इस मामले में अपर पुलिस महानिदेशक (कानपुर जोन) ने उस पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को मिली बड़ी राहत, IMF से मिलेंगे 25 अरब डॉलर