Publish Date: Mon, 02 Aug 2021 (08:53 IST)
Updated Date: Mon, 02 Aug 2021 (08:58 IST)
चंदौली। चंदौली में एक ही रात में 3 जगह बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई। 4 शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये चारों एक ही गैंग के हैं। ये लूट और रंगदारी की वारदातों में सम्मिलित थे।
मुठभेड़ के दौरान चारों बदमाशों के पैर में गोली लगी और 1 पुलिस कर्मी भी घायल हो गया है। इन बदमाशों पर चंदौली सहित सहित आसपास के जिलों में कई अपराध दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद चारों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।