Narak Chaturdashi
✕

रिश्ते का खून, UP के हरदोई में दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या

Webdunia
गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (13:11 IST)
हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र में एक मासूम की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पिहानी कोतवाली इलाके के एक गांव में बुधवार शाम से लापता एक छह वर्षीय बालिका का शव आज सुबह गन्ने के खेत में बरामद किया गया है।
 
बालिका के साथ उसके रिश्ते में लगने वाले भाई द्वारा दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
 
उन्होंने बताया कि बुधवार शाम से बालिका के न मिलने के बाद घर वालों ने काफी खोजबीन करने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू की तो घर में आए एक रिश्तेदार जो मासूम का भाई लगता था, उसके द्वारा बालिका को ले जाने की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।
 
युवक की निशानदेही पर पुलिस ने गन्ने के खेत से बालिका का शव बरामद किया है। बालिका के साथ दुष्कर्म और उसके बाद गला घोंटकर हत्या करने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

अगला लेख