Publish Date: Fri, 16 Aug 2024 (11:09 IST)
Updated Date: Fri, 16 Aug 2024 (11:12 IST)
CM योगी ने 19 मार्च 2017 को पहली बार उत्तर प्रदेश की कमान संभाली थी। उनका पहला कार्यकाल 12 मार्च 2022 को समाप्त हुआ था। 2022 के चुनाव में भी भाजपा को बहुमत मिलने पर योगी 25 मार्च 2022 को लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने।
इस तरह वे स्वतंत्रता के पश्चात सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री भी बन गए हैं। दोनों कार्यकाल मिलाकर उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में 7 वर्ष, 148 दिन हो गए।
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का कार्यकाल चार बार में सात वर्ष, 16 दिन का था। मायावती ने अपने 4 बार के कार्यकाल में 8 बार ध्वजारोहण कर चुकी हैं। 3 बार मुख्यमंत्री बने मुलायम सिंह यादव का कुल कार्यकाल 6 वर्ष, 274 दिन का रहा था।
स्वतंत्रता के पूर्व गोविंद वल्लभ पंत का मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल सबसे अधिक 8 वर्ष, 127 दिन का रहा था।
Edited by : Nrapendra Gupta