Hanuman Chalisa

योगी के गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति-पत्नी व बेटी की सरेराह गला रेतकर हत्या

अवनीश कुमार
मंगलवार, 26 अप्रैल 2022 (08:25 IST)
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के खोराबार के रायगंज में देर रात पति-पत्नी व बेटी की सरेराह गला रेत कर हत्या कर दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैैल गई। पुलिस ने एक तरफा प्यार में हत्या किए जाने का दावा करते हुए पुलिस ने आलोक नामक युवक को गिरफ्तार में लिया है।
 
वही घटना की जानकारी होते ही मौके पर एडीजी अखिल कुमार, डीआइजी जे.रविन्दर गौड व एसएसपी डॉ. विपिन ताडा आसपास के थानो फोर्स, डाग व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात कर दी गई है।
 
मिली जानकारी के अनुसार थाना खोराबार के रायगंज निवासी 45 वर्षीय गामा निषाद विदेश में रहते थे। 2 महीने पहले घर आए और गांव से एक किलोमीटर दूर बंगला चौराहे पर अपना मकान बनवाया है जहां पत्नी व बच्चों के साथ रहते थे।
 
देर रात गामा के छोटे भाई रामा की बेटी की शादी में पत्नी रंजू, बेटी 20 वर्षीय बेटी प्रीति के साथ पैदल जा रहे थे। रास्ते में घात लगाकर बैठे आलोक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।जिसके चलते तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
 
ट्रिपल मर्डर की जानकारी होते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ आला अधिकारी भी पहुंच गए और आनन-फानन में हत्यारोपी आलोक को हिरासत में लेते हुए थाने ले आए जहां पर उससे घटना से जुड़ी अहम जानकारियां पुलिस एकत्र कर रही है।
 
एसएसपी डॉ.विपिन ताडा ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। प्रथम दृष्टि एक तरफा प्यार में पति-पत्नी व बेटी की हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी ने छात्रों की 3 मांगें गिनाईं, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें, पीएम मोदी देश से माफी मांगें

LIVE: अभिजीत दीपके को टाइफाइड, वीडियो पोस्ट कर कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके टाइफाइड की चपेट में, फिर भी जारी रखेंगे अपना आंदोलन

आगरा में विकास की नई रफ्तार, मेट्रो और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स से उभर रहा इंडस्ट्रियल हब

गुजरात में 5 वेदर सिस्टम सक्रिय; अहमदाबाद और कच्छ समेत 4 जिलों में रेड अलर्ट, 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश?

अगला लेख