Hanuman Chalisa

हाथरस पहुंचे 4 तृणमूल कांग्रेस सांसद, बॉर्डर पर पुलिस ने की धक्का-मुक्की

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020 (14:38 IST)
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में गुड़िया (काल्पनिक) की मौत के बाद प्रदेश में विपक्षी दल जमकर योगी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। हर जगह जगह पर विरोध प्रदर्शन जारी है। इन सबके बीच आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर मृतका के परिजनों से मिलने हाथरस तृणमूल कांग्रेस के 4 सांसद हाथरस पहुंचे। पुलिस कार्रवाई से नाराज टीएमसी सांसदों ने वहां धरना प्रदर्शन किया।

सुरक्षा का हवाला देते हुए पुलिस वालों ने शुक्रवार को बैरिकेडिंग लगाकर तृणमूल कांग्रेस चारों सांसदों को रोक दिया। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के सभी सांसदों की पुलिस वालों से जमकर कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते हालात इस कदर बिगड़ गए कि पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस सभी सांसदों को धक्का मार के बैरिकेडिंग के पास से हटा दिया। धक्का-मुक्की के बीच पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर सभी सांसदों ने नारेबाजी की।

तृणमूल कांग्रेस के सांसदों की अध्यक्षता कर रहे टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने प्रदेश सरकार व पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि हाथरस में पीड़ित परिवार से हम लोग मिलने जा रहे हैं। हमें क्यों रोका जा रहा है? पुलिस तानाशाही रवैया अपना रही है जो सरासर गलत है।

ब्रायन ने कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि विपक्षी पार्टियों को आखिर हाथरस का प्रशासन क्यों रोक रहा है? पीड़ित के परिजनों से मिलने के लिए आखिर ऐसी कौन सी वजह है जो हाथरस का प्रशासन विपक्षी पार्टियों और मीडिया से छुपाने में जुटी हुआ है?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TCS नासिक केस : ऑफिस में छेड़छाड़ और दबाव के आरोप, पीड़िताओं ने खोला पूरा सच, निदा खान पर चौंकाने वाले दावे

टोंक का नन्हा मानसिंह: 10 साल का बच्चा, जो कहता है- हल्दीघाटी मैंने लड़ी, आमेर में मेरा है खजाना

Earthquake : जापान में 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी, तटीय इलाकों को तुरंत खाली करने के निर्देश

भारतीय नौसेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों को लारक द्वीप से दूर रहने की एडवायजरी जारी की

ईरान में अब सेना ही सरकार! अराघची-पेजेशकियन किनारे, IRGC ने अमेरिका को बताया 'समुद्री डकैत'—क्या शुरू होगा महायुद्ध?

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल: ‘नर्क-ए-नआमत’ से राजनीतिक हिंसा के चक्रव्यूह तक, भाजपा, सीपीआई से लेकर कांग्रेस की निगाहें बंगाल पर क्यों हैं?

गुजरात के दाहोद में 400 लोग बीमार, शादी की दावत से अचानक हुई उल्‍टी, कई अस्पताल में भर्ती

सम्राट चौधरी ने फिर पलटा विजय सिन्हा का फैसला, राजस्व कर्मचारियों का निलंबन रद्द

नेपाल जाने वाले सावधान! बालेन्द्र शाह सरकार ने बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती; बिना बिल सामान ले जाना पड़ेगा भारी

चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, 7 लाख से ज्यादा हुए रजिस्ट्रेशन

अगला लेख