Hanuman Chalisa

दहेज को लेकर महिला को दे दिया तीन तलाक, देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Webdunia
सोमवार, 2 मार्च 2020 (12:40 IST)
बरेली। उत्तरप्रदेश के बरेली में निकाह के 5 साल बाद भी दहेज के लिए शौहर समेत ससुराली महिला को प्रताड़ित करते थे। चचेरे देवर ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। शौहर से शिकायत की तो उसने फोन पर तीन तलाक दे दिया। डीआईजी से शिकायत पर ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
ALSO READ: कानून को ठेंगा, दहेज की मांग पूरी नहीं की तो बोला 3 तलाक
पुलिस ने सोमवार को यहां कहा कि शहर के किला निवासी महिला ने बताया कि उनका निकाह 9 मई 2014 को स्वालेनगर निवासी युवक तस्लीम से हुआ था। निकाह के बाद दहेज की मांग को लेकर ससुराली अक्सर प्रताड़ित करते रहे थे।
 
आरोप है कि अक्सर छेड़खानी करने वाले चचेरे देवर अल्ताफ (20) ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध किया तो गले पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा किया तो आरोपित वहां से भाग निकला।
 
पुलिस ने कहा कि शिकायत के अनुसार 6 फरवरी को उसने शौहर से देवर की शिकायत की तो उन्होंने उसे जमकर पीटा। बच्चे समेत घर से निकाल दिया। अगले दिन 7 फरवरी को शौहर ने फोन करके तीन तलाक कह दिया।
 
पीड़िता ने डीआईजी राजेश पांडेय के सामने पेश होकर शिकायत की तो उनके आदेश पर किला थाने में शौहर तस्लीम, देवर अल्ताफ, सास रेशमा और ननद हबीबन खातून 17 समेत 7 पर मुकदमा दर्ज हुआ है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

Gold : सोने में जोरदार उछाल, 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा भाव, क्या अभी और बढ़ेंगे भाव

CM योगी ने किया सपना साकार, आभार जताने लखनऊ आए जेवर के किसान

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

यूपी में ‘बाबाजी’ का राज है, कोई कैसे छीन लेगा पैसे

अगला लेख