UP: कार चालक को बोनट पर लटकाकर सड़क पर घुमाया, आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 20 जुलाई 2023 (16:35 IST)
Noida (UP): नोएडा (Noida) में बुधवार रात तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक कार को टक्कर मारने और फिर विरोध करने पर कार चालक को अपने वाहन के बोनट पर लटकाकर सड़क पर घुमाने एवं उसकी पिटाई करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
 
थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि प्रवेश कश्यप नाम के व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह बुधवार रात करीब 10 बजे अपनी कार से चार मूर्ति जा रहा था, तभी डीएस चौराहे के पास पीछे से आ रही एक कार ने उसकी कार को टक्कर मार दी।
 
उन्होंने बताया कि पीछे से टक्कर मारने वाली कार को अर्जुन यादव नाम का व्यक्ति चला रहा था। शिकायत के अनुसार कार को पीछे से टक्कर मारने के बाद आरोपी ने कश्यप से अपशब्द कहे और उसे बोनट पर जबरन बैठाकर काफी दूर तक ले गया। कुमार ने बताया कि दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी ने कश्यप के साथ मारपीट भी की। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भोपाल गैस त्रासदी : जहरीले कचरे को लेकर SC हुआ सख्‍त, केंद्र और MP सरकार को भेजा नोटिस, कचरा निपटान पर मांगा जवाब

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, 1 माह में 5वीं घटना, 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

UP : क्‍या संभल से पलायन कर रहे मुसलमान, ओवैसी के दावे पर पुलिस ने दिया यह बयान

अगला लेख
More