Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बड़ी खबर, ज्ञानवापी मस्जिद का तहखाना खुलेगा, नहीं हटाए जाएंगे कमिश्नर मिश्रा

Advertiesment
हमें फॉलो करें GyanvapiMasjid
, गुरुवार, 12 मई 2022 (14:32 IST)
वाराणसी। ज्ञानवापी मस्जिद मामले में वाराणसी कोर्ट ने फैसला देते हुए कहा कि मस्जिद का विस्तृत सर्वे किया जाए। अर्थात उसके चप्पे-चप्पे और यहां तक कि तहखाने का भी सर्वे किया जाए। 
 
इसके साथ ही अदालत ने 17 मई को सर्वे की रिपोर्ट मांगी है। अदालत ने कहा कि कोर्ट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को नहीं हटाया जाएगा। हालांकि कोर्ट ने उनके साथ 2 सहायक कमिश्नर रखने की बात कही है। विशाल और अजय प्रताप सिंह सहायक कमिश्नर होंगे। कोर्ट के आदेश के बाद अब मस्जिद के तहखाने का भी सर्वे किया जाएगा। 
 
GyanvapiMasjid
इस मामले में हिन्दू पक्ष ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह हमारी जीत है, जबकि मुस्लिम पक्ष के लिए अदालत की इस कार्रवाई को झटका माना जा रहा है। फैसले के बाद हिन्दू पक्ष से जुड़े लोगों ने हर-हर महादेव के नारे लगाए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अतिक्रमण हटाने के दौरान दिल्ली के मदनपुर खादर में बवाल, पुलिस पर पथराव, MLA हिरासत में